Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

डॉ. सत्‍य पाल सिंह ने लीडरशिप फॉर एकेडेमिशियंस प्रोग्राम (एलईएपी) तथा शिक्षण में ऐनुअल रिफ्रेशर प्रोग्राम इन टीचिंग लांच किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2018

Last updated on: Nov 13, 2018, 00:00 IST

मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री डॉ. सत्‍य पाल सिंह ने आज नई दिल्‍ली में दो नई पहल - लीडरशिप फॉर एकेडेमिशियंस प्रोग्राम (एलईएपी) तथा ऐनुअल रिफ्रेशर प्रोग्राम इन टीचिंग – को लांच किया। उन्‍होंने इन दोनों पहलों की सूचना पुस्तिका भी जारी की। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सत्‍य पाल सिंह ने कहा कि अच्‍छे शिक्षकों को विकसि‍त करना कठिन कार्यहै और यदि शिक्षक पर्याप्‍त संकल्‍प दिखाते हैं तो एआरपीआईटी फैकल्‍टी को सशक्‍त बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्‍होंने कहा कि  संकल्‍पबद्ध शिक्षक विश्‍वास और सक्षमता विकसित करेंगे तथा प्रभावशाली संवादकर्ता होंगे, ताकि वे सूर्य की किरणों की तरह ज्ञान बिखेरने में प्रभावशाली संवादकर्ता होंगे। मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री ने कहा कि अच्‍छे शिक्षक के गुणों तथा प्रभावशाली नेतृत्‍व का मेलजोल करना काफी कठिन कार्य है, लेकिन यह कार्य अंसभव नहीं है। उन्‍होंने कहा कि एलईएपी इस महत्‍वपूर्ण आवश्‍यकता को पूरा करेगा, जिससे उच्‍च शिक्षण संस्‍थान बेहतर विद्या‍र्थी विकसित करने की भूमिका निभाएंगे। डॉ. सत्‍य पाल सिंह ने कहा कि नेतृत्‍व को वर्तमान और भविष्‍य सभी पीढि़यों की बात करनी होगी, तभी संस्‍थागत विकास हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने अपने वीडियो संदेश में इन पहलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनसे शिक्षण की गुणवत्‍ता में बदलाव आएगा और नेतृत्‍व में सुधार होगा। इसके परिणामस्‍वरूप उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों की गुणवत्‍ता बढ़ेगी। उन्‍होंने पढ़ने-पढ़ाने के अनुभवों को संपन्‍न बनाने के लिए हाल की घटनाओं की नवीनतम जानकारी रखने की आवश्‍यकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि शिक्षण संस्‍थानों का नेतृत्‍व करने वालों के लिए अकादमी और प्रशासनिक नेतृत्‍व का मेलजोल करना समान रूप से आवश्‍यक है। उन्‍हांने आशा व्‍यक्‍त की कि एलईएपी भविष्‍य के लिए उच्‍च शिक्षण नेतृत्‍व सृजन में सहायक साबित होगा। उन्‍होंने उच्‍च शिक्षा फैकल्‍टी से इन दो पहलों का लाभ उठाने की अपील की। समारोह में उच्‍च शिक्षा सचिव, विश्‍व विद्यालय अनुदान आयोग के अध्‍यक्ष, एआईसीटीई के उपाध्‍यक्ष तथा उच्‍च शिक्षा विभाग, यूजीसी तथा एआईसीटीई के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

समारोह में कुलपति, निदेशक, स्‍वशासी संस्‍थाओं के प्रमुख, एआरपीआईटी के, राष्‍ट्रीय संसाधन केन्‍द्र के परियोजना समन्‍वयकर्ता और एलईएपी प्रशिक्षण संस्‍थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उच्‍च शिक्षा सचिव श्री आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि ये दोनों पहलें अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण हैं, क्‍योंकि इनसे परिवर्तकारी शिक्षक और नेता तैयार होंगे। यूजीसी के अध्‍यक्ष प्रोफेसर डीपी सिंह ने आश्‍वासन दिया कि यूजीसी फैकल्‍टी के करियर विकास के लिए एआरपीआईटी की मान्‍यता संबंधी अधिसूचना जारी करेगा। लीडरशिप फॉर एकेडेमिशियंस प्रोग्राम (एलईएपी) सरकारी उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में द्वतीय स्‍तर के अकादमिक क्षेत्र के लोगों के लिए तीन सप्‍ताह का (दो सप्‍ताह घरेलू तथा एक सप्‍ताह विदेशी प्रशिक्षण) अग्रणी नेतृत्‍व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्‍य दूसरे स्‍तर के अकादमिक प्रमुखों को भविष्‍य में नेतृत्‍व भूमिका अपनाने के लिए तैयार करना है। ऐनुअल रिफ्रेशर प्रोग्राम इन टीचिंग (एआईरपीआईटी) एमओओसी प्‍लेटफार्म स्‍वयं का उपयोग करते हुए 15 लाख उच्‍च शिक्षा फैकल्‍टी के ऑनलाइन पेशेवर विकास के लिए प्रमुख पहल है।

 

Tags: Satya Pal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD