Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नितिन गडकरी ने कानपुर और बिठूर में 20 घाटों का किया उद्धाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 13 Aug 2018

Last updated on: Aug 13, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण, जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने आज कानपुर और बिठूर में नए बनाए गए और ठीक किए गए गंगा के 20 घाटों का उद्घाटन किया। उन्‍होंने इस अवसर पर कानपुर में जजमाऊ और सीसामाऊ में औद्योगिक प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए नए उपायों की घोषण भी की। उन्‍होंने कहा कि इन उपायों के तहत जजमाऊ में 554 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 20 एमएलडी क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्र को मंजूरी दे दी गई है। उन्‍होंने बताया कि इसी तरह सीसामाऊ में नदी में गिरने वाले गंदे पानी के नाले को इस साल अक्‍टूबर तक पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। इस नाले से 140 एमएलडी सीवेज का पानी गंगा नदी में गिरता था। इस नाले क 80 एमएलडी पानी को बिनगंवा सीवेज ट्रीटमेंट प्‍लांट की ओर मोड़ दिया गया है। बाकी का पानी भी इस साल अक्‍टूबर तक संयंत्र में भेज दिया जाएगा। 

कानपुर में चन्‍द्रशेखर आजाद विश्‍वविद्यालय के एक समारोह में गड़करी ने कहा कि उनका मंत्रालय गंगा और उसकी सहायक नदियों को साफ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस काम के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, केन्‍द्रीय पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्री उमा भारती, केन्‍द्रीय जल संसाधन राज्‍य मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह, कानुपर से भाजपा के सांसद मुरली मनोहर जोशी और कई अन्‍य गणमान्‍य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उद्घाटन किए गए 20 घाटों में गोला घाट, सरसैयाघाट, भैरवघाट, गुप्ताघाट, कोयलाघाट, मक जैन घाट, सिद्धनाथ घाट, भागवतदास घाट, मैसेकर घाट, परमतघाट, चप्परघाट, महिला और तुलसी राम घाट, पांडवघाट, पत्‍थर घाट, पंचलेश्वर घाट, सीताघाट, भारत घाट, कौशल्या घाट और तुताघाट शामिल हैं। 4 घाटों और 3 शवदाह गृहों का काम चल रहा है, जो जल्‍दी ही पूरा हो जाएगा। 

कानपुर में नमामि गंगे परियोजना

राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के तहत कानपुर जोन के लिए 2192 करोड़ रुपये की लागत से 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। हाईब्रीड एनयूटी मोड के तहत जजमाऊ और बिनगंवा में मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्‍लांटों के संचालन, मरम्‍मत और उन्‍नयन की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। कानुपर और बिठूर में घाटों की साफ-सफाई का काम सुधारने तथा वहां गाद हटाने के काम के लिए राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन की ओर से 6.07 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। नदी में तैरने वाले कचरे को हटाने के लिए कानुपर में पहले से ही एक ट्रैश स्किमर मशीन लगा दी गई है।

कानपुर क्षेत्र में सीवेज शोधन के लिए हस्‍तक्ष्‍ेाप

कानुपर में फिलहाल 375 एमएलडी सीवेज निकलता है, जिसके 2035 तक बढ़कर 460 एमएलडी हो जाने की संभावना है। कानपुर शहर की सीवेज शोधन क्षमता फिलहाल 457 एमएलडी है, जब‍कि 15 एमएलडी क्षमता वाला एक एसटीपी बनियापुरवा में निर्माणाधीन है। 

नमामि गंगे

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवेज ट्रीटमेंट, गाद निकालने, नदी किनारे वृक्ष लगाने, जैव विविधतता संरक्षण, घाट और शवदाह गृह विकसित करने के लिए 22,238 करोड़ रुपये की लागत से 221 परियोजना मंजूर की गई है। इनमें से 58 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 14475 करोड़ रुपये की लागत से 4344 किलोमीटर लम्‍बी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। नमामि गंगे कार्यक्रम गंगा की सहायक नदियों के लिए भी है। इन नदियों में यमुना, काली, रामगंगा, सरायू और कोसी में गिरने वाले गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए एसटीपी संयंत्र बनाए जा रहे हैं। राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन का उद्देश्‍य नमामि गंगे कार्यक्रम से जुड़ी सभी योजनआों को मिशन मोड में पूरा कर निर्मल और अविरल गंगा के उद्देश्‍य को प्राप्‍त करना है।

 

Tags: Nitin Gadkari , Yogi Adityanath , Uma Bharti , Satya Pal Singh , Murli Manohar Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD