Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने मुजफ्फरनगर जिले में शुकरताल घाट पर निर्बाध प्रवाह मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बैठक की अध्‍यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश) , 16 Aug 2018

Last updated on: Aug 16, 2018, 00:00 IST

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्‍य मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड सिंचाई विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मुजफ्फरनगर जिले में शुकरताल घाट पर निर्बाध प्रवाह के संबंध में प्रस्‍ताव पेश करें। शुकरताल घाट मुजफ्फरनगर जिले में सलोनी नदी पर स्‍थित है, जो गंगा की सहायक नदी है। इस विषय पर डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने आज उक्‍त बैठक की अध्‍यक्षता की। सलोनी नदी में कई वर्षों से जल प्रवाह कम होता जा रहा है, जिसके कारण स्‍थानीय आबादी तथा घाट पर धार्मिक कर्मकांड करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को समस्‍या होती है। सलोनी नदी, पश्‍चिम भाना नाला से होते हुए बाणगंगा के जरिए पानी प्राप्‍त करती है। बहरहाल, पश्‍चिम भाना नाला और बाणगंगा का पानी तटबंधों के निर्माण की वजह से अवरुद्ध हो गया है। इन तटबंधों का निर्माण मानसून में आस-पास के क्षेत्रों को बाढ़ से बचाने के लिए किया जा रहा है।

बैठक के दौरान उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के अधिकारियों ने घाट पर जल के निर्बाध प्रवाह के बारे में विचार व्‍यक्‍त किए। डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया इसके संबंध में विस्‍तृत रिपोर्ट पेश करें ताकि उचित कदम उठाए जा सकें, जिससे लोगों की असुविधा का निराकरण किया जा सके। बैठक में उत्‍तराखंड सरकार के सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज, बिजनौर के सांसद श्री भारतेन्‍द्र सिंह, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण सचिव यू.पी. सिंह, राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री राजीव रंजन मिश्रा तथा केंद्रीय जल आयोग, सीजीडब्‍ल्‍यूबी, डब्‍ल्‍यूएपीसीओएस, उत्‍तर प्रदेश सिंचाई विभाग, उत्‍तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्‍थित थे।

 

Tags: Satya Pal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD