Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

कांग्रेस का एजेंडा है, मंदिर न बनने देना : संबित पात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 11 Nov 2018

Last updated on: Nov 11, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं का सिर्फ एक ही एजेंडा है, मंदिर नहीं बनने देंगे और शाखा नहीं चलने देंगे। डॉ. पात्रा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस और उसके नेता आतंकियों को तो सम्मान देते हैं, लेकिन राष्ट्रवादी संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ जहर उगलते हैं। कांग्रेस और उसके नेताओं का बस यही एजेंडा है कि 'मंदिर नहीं बनने देंगे, शाखा नहीं चलने देंगे'। इसीलिए कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में सरकारी कर्मचारियों के संघ की शाखाओं में जाने पर रोक लगाने की बात कही है। पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके नेता सिमी जैसे आतंकी संगठनों को खतरा नहीं मानते, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी, सेवाभावी संगठनों से खतरा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विदेश दौरे में आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड जैसे आतंकवादी संगठन से की थी, जिसकी पूरे देश में निदा हुई थी। वहीं, कांग्रेस के ही नेता दिग्विजय सिह 26-11 के हमले पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हैं, जाकिर नाइक जैसे लोगों से गले मिलते हैं, दुर्दात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने पर मातम मनाते हैं और उसे 'ओसामा जी' कहकर सम्मान देते हैं, लेकिन संघ जैसे संगठन को हमेशा कोसते रहते हैं। 

पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस अयोध्या में मंदिर निर्माण के काम में भी रोड़े अटका रही है। सोनिया गांधी जहां राम को काल्पनिक किरदार बताती हैं, वहीं पार्टी के नेता और वकील कपिल सिब्बल इस मामले की सुनवाई टालने की बात करते हैं। कांग्रेस के वचनपत्र में संघ की सरकारी परिसर में शाखाएं लगने और सरकारी कर्मचारियों के हिस्सा न लेने देने की बात कहे जाने पर पात्रा ने कहा कि संघ एक सेवाभावी, सामाजिक संगठन है। केरल की बाढ़ के दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों की जो सेवा की है, वो किसी से छिपी नहीं है। इसके अलावा संघ के आनुषांगिक संगठन भी सेवा और सृजनात्मक कार्यो में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक को साधने के लिए संघ को राजनीतिक संगठन बताकर उसकी बुराई करती है, जबकि पूर्व में न्यायालय द्वारा संघ को सामाजिक संगठन घोषित किया जा चुका है। ऐसे में कांग्रेस को अपनी इस गलती के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD