Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

जब राम चाहेंगे, तब बनेगा मंदिर : दिनेश शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहराइच (उत्तर प्रदेश) , 11 Nov 2018

Last updated on: Nov 11, 2018, 00:00 IST

भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का वादा कर सत्ता में आई, लेकिन भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यहां रविवार को कहा कि जब भगवान राम चाहेंगे, तभी मंदिर बनेगा। उपमुख्यमंत्री कैसरगंज से विधायक व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पौत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर हुई पत्रकार वार्ता में शर्मा ने राम मंदिर मसले पर किए गए सवाल पर कहा, "बिना भगवान की इच्छा के कोई कार्य नहीं होता। जब राम चाहेंगे तब मंदिर बन जाएगा। हमारी सरकार रामराज्य व रामकाज के लिए ही कार्य कर रही है।" जिले की भाजपा सांसद सावित्री फुले के अयोध्या में बुद्ध की मूर्ति स्थापित करने के बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी पार्टी में सिर्फ सीएम व प्रदेश अध्यक्ष जो कहते हैं, वही पार्टी की लाइन होती है। बाकी लोग क्या कहते हैं, यह कोई मायने नहीं रखता।" शर्मा ने आगे कहा, "हमारी सरकार नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए कटिबद्ध है। आगामी बोर्ड परीक्षा को हम सबसे कम समय मे कराने जा रहे हैं। इससे इस पर होने वाले भारी भरकम खर्च पर भी रोक लग सकेगी। परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए किसी भी प्रकार की सिफारिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" 

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD