Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख राहुल गांधी बताएंगे : केशव प्रसाद मौर्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर (उत्तर प्रदेश) , 11 Nov 2018

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को यहां कहा कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख राहुल गांधी ही बताएंगे। केशव रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर में आयोजित भाजपा कानपुर आईटी विभाग की बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईटी जगत में जुड़ा 80 प्रतिशत से अधिक युवा भाजपा के पक्ष में एक नई क्रांति को सृजित कर रहा है जोकि 2019 की महाविजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए केशव ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। विपक्षी दलों के नोटबंदी का मुद्दा उठाने पर उन्होंने कहा कि विपक्षी इन दिनों नोटबंदी का मुद्दा उछाल कर देश से माफी मांगने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस व राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को अपने दादा फिरोज गांधी, दादी इंदिरा गाधी और पिता राजीव गांधी की शायद याद न हो लेकिन नोटबंदी की तारीख याद है। क्योंकि राहुल गांधी की चार पीढ़ियों की कमाई पीएम मोदी के एक फैसले से रद्दी में बदल गई थी। नोटबंदी से सपा-बसपा भी बेचैन हैं। 

उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी लड़ाई कांग्रेस से रहती है और प्रदेश में कुछ लड़ाई सपा-बसपा से बची है। सपा और बसपा ने प्रदेश को 20 साल, जबकि कांग्रेस ने देश को 100 साल पीछे कर दिया। इसलिए देश से इन्हें माफी मांगनी चाहिए। राम मंदिर का मुद्दा छेड़ते हुए केशव ने जय श्रीराम के नारे लगाए और राम मंदिर का एक नया स्लोगन देते हुए कहा कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख राहुल गांधी ही बताएंगे। इससे पहले केशव ने आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को साइबर योद्धा नाम दिया और कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया सबसे बड़ा मंच होगा। हम सभी को आज सोशल मीडिया की दरकार है। आज अगर हम लोग सोशल मीडिया से मुंह मोड़ लेंगे तो हम पीछे रह जाएंगे। इसलिए हर राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और सामाजिक गतिविधियों में जुड़ा हर शख्स सोशल मीडिया को अपना माध्यम बना कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आईटी जगत में जुड़ा 80 प्रतिशत से अधिक युवा भाजपा के पक्ष में एक नई क्रांति को सृजित कर रहा है जोकि 2019 की महा विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके बाद उन्होंने झांसी मंडल में लोक-निर्माण-विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD