Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

मीटू : निहारिका सिंह ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूषण कुमार, साजिद खान पर लगाए आरोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Nov 2018

Last updated on: Nov 10, 2018, 00:00 IST

पूर्व ब्यूटी क्वीन और 'मिस लवली' की अभिनेत्री निहारिका सिंह ने देश में चल रहे मीटू अभियान से उत्साहित होकर खुलासा किया है कि उन्हें भी मनोरंजन उद्योग में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूषण कुमार और साजिद खान के हाथों सेक्सुअल, शारीरिक, भावनात्मक, मौखिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ा है। निहारिका की तरफ से पत्रकार संध्या मेनन ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया है। निहारिका ने इसमें कहा है कि फिल्ममेकर राज कंवर ने उनके साथ 10 फिल्मों का कांट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन न तो फिल्मों पर काम शुरू हुआ और न ही उसे उस वक्त मिल रहे किसी अन्य फिल्म में काम करने दिया। निहारिका ने 3,500 शब्दों के लंबे नोट में अपनी मीटू कहानी का खुलासा करते हुए लिखा, "उसके बाद मैं टी-सीरीज के भूषण कुमार के संपर्क में आई, जिन्होंने मुझे एक फिल्म की साइनिग अमाउंट के रूप में एक लिफाफा दिया, जिसमें 500 रुपये के दो नोट थे। उसी रात उनका संदेश मिला - मैं तुम्हें और जानना चाहता हूं, चलो कभी डेट पर। 

मैंने इसके जवाब में लिखा - क्यों नहीं! डबल डेट पर चलते हैं। आप अपनी पत्नी को लाना और मैं अपने ब्यायफ्रेंड को लेकर आऊंगी। इसके बाद उनका कोई जवाब अब तक नहीं आया।"साल 2009 में उन्होंने 'मिस लवली' फिल्म साइन की, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दकी भी थे। उनका कहना है कि फिल्म के दौरान वह नवाजुद्दीन से प्रभावित हुई, जो फिल्मी दुनिया के बनावटी लोगों के बीच 'असली' और जमीन से जुड़े लगते थे।निहारिका ने एक घटना के बारे में लिखा जब उन्होंने नाश्ते पर उन्हें अपने घर बुलाया था, "जब मैंने दरवाजा खोला, तो उन्होंने मुझे जकड़ लिया। मैंने उन्हें दूर धकेलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जाने नहीं दिया। थोड़े से बल प्रयोग के बाद मैंने आखिरकार हार मान ली। मुझे नहीं पता था कि इस रिश्ते को लेकर क्या करना है। उन्होंने मुझसे कहा कि परेश रावल और मनोज वाजपेयी की तरह एक मिस इंडिया या अभिनेत्री पत्नी का उनका सपना है। मुझे यह कबूलनामा थोड़ा मजाकिया लगा, लेकिन अच्छा भी लगा।" 

लेकिन थोड़े ही दिन बाद हमारे रिश्ते में दरार आने लगी, क्योंकि उनके द्वारा बोले गए झूठ की पोल एक-एक कर खुलने लगी थी। मैंने उनसे कहा कि या तो आप मेरे साथ ईमानदार हो जाएं या फिर यह रिश्ता खत्म कर लें। हालांकि तीन साल बाद एक बार फिर हम कांस फिल्म महोत्सव में मिले, जहां मिस लवली की स्क्रीनिंग हो रही थी। वहां उन्होंने मुझसे सेक्सुअली दुबारा जुड़ना चाहा। उन्होंने नवाजुद्दीन को महत्वाकांक्षी, यौन कुंठित भारतीय मर्द करार दिया, जिसका जहरीला मर्दवादी रवैया सफलता के साथ ही और बढ़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने साजिद खान के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के अनुभव को भी साझा किया, जिस पर कई अन्य महिलाओं ने भी आरोप लगाए हैं।

 

Tags: #MeToo , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD