Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

नोटबंदी पर अरुण जेटली ने कहा, नकदी को जब्त करना लक्ष्य नहीं था

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Nov 2018

Last updated on: Nov 08, 2018, 00:00 IST

नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि इसका लक्ष्य लोगों की नकदी जब्त कर बैंक में जमा नहीं करना था, बल्कि अर्थव्यवस्था को अधिक औपचारिक बनाना था जिसके होने से काफी लाभ मिल रहा है। जेटली ने फेसबुक ब्लॉग में लिखा, "नोटबंदी की एक गैर जानकार आलोचना यह है कि इससे सारी नकदी बैंकों में चली गई, जबकि नकदी को जब्त करना नोटबंदी का उद्देश्य नहीं था। इसका व्यापक लक्ष्य औपचारिक अर्थव्यवस्था का निर्माण और लोगों द्वारा ज्यादा कर चुकाने को बढ़ावा देना था।" उन्होंने कहा, "भारत को नकदी से डिजिटल लेन-देन की तरफ ले जाने के लिए प्रणाली को हिलाने की जरूरत थी। इससे कर राजस्व बढ़ा है तथा कर का आधार भी बढ़ा है।" उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए फैसलों में नोटबंदी महत्वपूर्ण कदम थी। उन्होंने कहा कि इन फैसलों में भारत से बाहर काले धन को निशाना बनाना, कर आधार को बढ़ाना, रिटर्न दाखिल करने में प्रौद्योगिकी का प्रयोग बढ़ाना, समाज के कमजोर वर्गो का औपचारिक अर्थव्यवस्था में वित्तीय समावेशन, जन धन खाते, आधार कानून, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) थे। 

 

Tags: Arun Jaitley , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD