Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अप्पर बाथड़ी के लिए बनेगी सिंचाई योजना, मंसूरी शैली का रैन शैल्टर भी बनेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 09 Feb 2014

Last updated on: Feb 09, 2014, 00:00 IST

उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी गांव में आयोजित जनसभा में विकास की  अनेक घोषणाएं करके जनता को खुश कर दिया। उन्होंने अप्पर  बाथड़ी के लिए सिंचाई योजना, बाथड़ी में 15 लाख से मंसूरी शैली का रैन शैल्टर, खेल मैदान के लिए 10 लाख, गुरू रविदास मंदिर के लिए 2 लाख देने, दो संपर्क सडक़ें बनाने, 5 हैंडपंप लगाने, नकारा नलकूप बदलने, दो लघु बोर ड्रिल करने , बस्ती की सराय के लिए 3 लाख देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर पंचायत केस बनाकर भेजती है तो गांव में स्ट्रीट लाईटें भी लगाई जायेंगी।उन्होंने कहा 48 करोड़ की लागत से संतोषगढ़ से बाथड़ी तक स्वां  का चैनेलाईजेशन होगा। इसके लिए पंजाब से एनओसी का इंतजार हो रहा है। पंजाब सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम इस चैनेलाईजेशन के लिए संतोषगढ़ का दौरा कर गई है और सैद्धांतिक रूप से इस टीम ने एनओसी देने बारे सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार के कार्यकाल में बिना पैसे के प्रावधान के इसका संतोषगढ़ में नींव पत्थर रख दिया गया था। लेकिन कांग्रेस सरकार इस चैनेलाईजेशन बारे गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व कार्यकाल में बाथड़ी से टाहलीवाल तक 5 करोड़ से सडक़ बनी थी और अब 15 करोड़ 15 लाख से अजौली से लालूवाल सडक़ स्तरोन्नत हो रही है।  

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 16 फरवरी को माह हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा, सिंगा गांव में 300 करोड़ के फूड पार्क, हरोली में 13 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय, टाहलीवाल में ईएसआई अस्पताल व लेबर हास्टल सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और दुलैहड़ में भारी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हरोली हलके में लुधियाणा के जमालपुर से बीबीएमबी की बिजली लाईंन लाई जा रही है जिससे हरोली हलके में हमेशा के लिए बिजली की दिक्कत दूर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कॉमनवैल्थ खेलों के दौरान जिस शैली के रैन शैल्टर बने थे, उसी तरह के   रैन शैल्टर टाहलीवाल में बनाये जायेंगे। टाहलीवाल में 15 करोड़ की लागत से प्रदेश की पहली गैस पाईप लाईन पहुंचाई जायेगी जिसके लिए गैस अथारिटी ऑफ इंडिया से करार हो गया है। अभी तक बद्दी -  बरोटीवाला सहित प्रदेश की कोई भी औद्योगिक नगरी गैस पाईप लाईन से नहीं जुड़ी है और टाहलीवाल को सबसे पहले यह गौरव हासिल हो रहा है। कांगढ़ में जलाशय का सौंदर्यकरण करके ट्रैक बनाया गया है और अब पूबोवाल जलाशय के सौंदर्यकरण के साथ उसके इर्द गिर्द भी ट्रैक बनाया जायेगा। हरोली में 11 करोड़ से भव्य अस्पताल बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हरोली हलके में टूरिज्म के विकास के लिए 65 लाख मंजूर किए गए हैं। कांगढ़ में खूबसूरत  टूरिस्ट रिसैप्शन सैंटर बनेगा।

इस अवसर पर एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, हरोली ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर , जिला परिषद सदस्य सुमन ठाकुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एडवोकेट धर्मसिंह,  हथकरघा व हस्तशिल्प निगम के निदेशक राकेश दत्ता, वीरेन्द्र मनकोटिया, विकलांग कल्याण निगम के निदेशक कुलविन्द्र, युवा बोर्ड के सदस्य दिनेश शर्मा , जिला युवा कांग्रेस सचिव सच ठाकुर, सुरेखा राणा, मधु धीमान, एसडीएम धनवीर ठाकुर, एएसपी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर व उपनिदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: mukesh agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD