Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

भारत अब अपनी शर्तों पर दूसरों से मिलता है : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

केवडिया (गुजरात) , 31 Oct 2018

Last updated on: Oct 31, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत अब अपनी शर्तों पर दुनिया से मिलता है और आर्थिक और सैन्य महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी ने देश के पहले गृहमंत्री को समर्पित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण करते हुए कहा,"सरदार पटेल द्वारा दिखाए गए मार्ग पर भारत आगे बढ़ रहा है। एक समय ऐसा भी था जब हमें कमजोर देखा जाता था लेकिन (सरदार वल्लभभाई) पटेल ने उन कमजोरियों को हमारी ताकत में बदल दिया.. हमें सही रास्ता दिखाया।" 182 मीटर ऊंची कांस्य की प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर हम गुजरात के कच्छ से नगालैंड के कोहिमा और जम्मू एवं कश्मीर के कारगिल से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जुड़े हुए हैं, तो यह पटेल के दृढ़ संकल्प के कारण है। पूर्व उपप्रधानमंत्री ने 1947 के विभाजन के बाद भारतीय संघ में 550 से अधिक रियासतों के एकीककरण में प्रमुख भूमिका निभाई थी। नर्मदा नदी में साधु बेट द्वीप पर निर्मित इस प्रतिमा को मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया। यह प्रतिमा चीन के स्प्रिंग टेम्पल बुद्धा की प्रतिमा (153 मीटर) से लगभग 29 मीटर ऊंची और न्यूयॉर्क स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (93 मीटर) से लगभग दोगुनी है।

 

Tags: Narendra Modi , Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD