Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

स्कूली बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़ों की दवाई : मनमोहन शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Oct 2018

Last updated on: Oct 30, 2018, 00:00 IST

मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मनमोहन शर्मा ने आज यहां बताया कि बच्चों के पेट में कीड़ों से निजात पाने के लिए 1 नवम्बर 2018 को राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाई खिलाई जाएगी। किसी कारण अगर बच्चा दवाई खाने से वंचित रह जाता है तो 15 नवंबर को दवाई दोबारा छुटे हुए बच्चों को नजदीकी आंगनवाडी केंद्र अथवा स्कूल में खिलाने को कहा गया है। पेट में कीड़े स्कूल विद्यार्थीयों के लिए गंभीर बीमारी है। विश्वभर में 150 करोड बच्चे इसकी चपेट में है। बच्चों के पेट में ये कीड़े मिटट्ी में पडे़ कीड़ों के अण्डों से पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के पेट में कीडे़ होते हैं, वह खुले में शौच करते हैं, तो शौच में कई लाखों कीड़ों के अण्डे निकलते हैं जो मिट्टी में मिल जाते हैं। बिना धोई सब्जी या फल खाने से अथवा दूषित पानी पीने से या मिट्टी में खेलते वक्त गन्दे हाथ मुहं में डालने से, शौच जाने के बाद हाथ न धोने से और बिना धुले हाथों से खाना खाने से यह अण्डे शरीर में पेट के द्वारा पहुंच जाते हैं। कुछ कीड़ों के लारवा मिट्टी में पनपते हैं और नंगे पैर चलने से शरीर की त्वचा से खून में मिल जाते हैं।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि पेट में कीड़े होने से शरीर में ताकत व खून की कमी होनी शुरु हो जाती है क्योंकि यह हमारे खून को चूसते हैं और साथ ही भोजन के जरुरी तत्व को निगल जाते है। थकावट के साथ-साथ भूख में कमी, कमजोरी और दस्त इत्यादि की शिकायत रहती है। पढ़ाई व काम में मन नहीं लगना, पेट में दर्द रहना, और तन-मन की वृद्धि न होना इनके अन्य लक्षण हैं। पेट में कीड़ों के गुच्छे कई बार आंत को रोक देते हैं। जिस कारण ऑपरेशन करने की नौबत भी आ जाती है। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़ों का इलाज संभव है।  एक वर्ष की आयु से 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को साल में दो बार कीडे़ की दवाई जरुर खानी चाहिए। इसके अलावा बार-बार हाथ धोना, नंगे पैर न घूमना, खुले में शौच न करना, साफ पानी पीना और सफाई पर ध्यान देना इसके बचाव के अन्य उपाय हैं। उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया है कि वह विद्यार्थियों को अच्छी एवम् तंदरुस्त सेहत के लिए जागरुकता व जानकारी प्रदान करें। उन्हें सफाई व हाथ धोने का महत्व समझाएं और छः माह में एक बार सरकार द्वारा प्रोत्साहित कृमि मुक्त दिवस के दौरान पेट के कीड़ों की दवाई खाने के लिए प्रोत्साहित करें।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD