मुख्य सचिव बी. वी. आर.सुब्रमण्यम ने अधिकारियों को जिले की उन लम्बित परियोजनाओं जिनके लिए पैसा उपलब्ध है को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने हेतु कार्य क्षमता बढाने के लिए भी कहा।विभागों के प्रमुख, जिला/क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर पूरे जिले में अटकी हुई ढांचागत परियोजनाओं को पूरा करने हेतु सरकार द्वारा उठाये गये प्रमुख कदमों को पूरा करने की समीक्षा की।प्रमुख सचिव वित्त नवीन चौधरी, मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा, डीसी कठुआ रोहित खजुरिया, डीसी सांबा सुशमा चौहान तथा एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल भी बैठक में उपस्थित थे।उपायुक्त कठुआ ने बैठक में सूचित किया कि कठुआ जिले में कुल 19 परियोजनाएं लम्बित है जिसके लिए 16.28 करोड रु की धनराशि की मांग की कई है।मुख्य सचिव ने पीएचई विभाग से पेयजलापूर्ति योजनाओं पर बल देने के लिए कहा ताकि जिले के हर एक गांव में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके।पीडब्ल्यूडी क्षेत्र में मुख्य सचिव को सूचित किया गया कि कठुआ जिले में कुल 6 पुलों का निर्माण पूरा किया गया है तथा कोई भी पुल निर्माणाधीन नही है।
कठुआ में काफी समय से लम्बित पडी 80 सडकों को भी चिन्हित किया गया है तथा इन्हें पूरा करने के लिए 150 करोड रु की धनराशि की मांग है। उपायुक्त ने हीरानगर कस्बे में एक सिंगल लेन पुल के विस्तार की भी मांग की है।मुख्य सचिव ने सम्ंबधित अधिकारियों को समस्याओं पर तत्काल विचार करने और पर्याप्त मंजूरी के बाद विस्तार कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये।मुख्य सचिव ने राजकीय हाई स्कूल डोला में 14 लाख रु की लागत से 4 कमरों, 59 लाख रु की लागत से कर्णवाडा में पीएचसी, 1 करोड रु की लागत से लेहरी बिलावर में रिसीविंग स्टेशन तथा 70 लाख रु की अनुमानित राशि से फिंटर बिलावर में ट्रासंफार्मर मुरम्मत वर्कशाप के निर्माण को भी मंजूरी दी।नवीन चौधरी ने निर्देश देते हुए कहा कि उपायुक्त सभी लम्बित परियोजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे तथा कहा कि जिले के प्रत्येक घर को पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु पीएचई की लम्बित परियोजनाओं के लिए 60 लाख रु की धनराशि मंजूर की गई है। उन्होंने कठुआ जिले के लिए 1 करोड रु का यूनाईटिड फंड भी घोशित किया।इससे पूर्व उन्होंने लखनपुर टोल प्लाजा का दौरा कर आबकारी एवं वाणिज्यिक ब्रिकीकर विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।इसके उपरांत मुख्य सचिव ने कठुआ के उपायुक्त के साथ कालीबडी में तालाब के निर्माण सथल का दौरा किया।