Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

अटल डु्ल्लू ने सेवा पर्व के तहत गांदरबल जिला अस्पताल में भव्य स्वास्थ्य षिविर का उद्घाटन किया

धार्मिक स्थल तुलमुल्ला स्थित यात्री निवास व जिला अस्पताल की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया

Atal Dulloo, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Chief Secretary Kashmir, Anshul Garg, Jatin Kishore, Dr Syed Abid Rasheed, Dr Syed Abid Rasheed Shah, Mohammad Aijaz Asad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांदरबल , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 10:47 IST

मुख्य सचिव अटल डु्ल्लू ने सेवा पर्व कार्यक्रम और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गांदरबल जिला अस्पताल प्रांगण में भव्य स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जे एंड के के सचिव डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह, कश्मीर संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग, सचिव तथा गांदरबल के जिला विकास आयुक्त जतिन किशोर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

अभियान के तहत आम जनता को विविध प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी।

इस शिविर में असंक्रामक रोग की जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच, क्षय रोग परीक्षण और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्टॉल लगाए गए, जिनसे बड़ी संख्या में समुदाय को लाभ पहुँचा। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने जिले में चल रही कई स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। 

इसमें 50-बेड वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक और डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ केयर लैब शामिल है, जो ब्लॉक-स्तरीय प्रयोगशालाओं के साथ हब एंड स्पोक मॉडल पर कार्य करेगा। उन्होंने शवगृह भवन, प्रशासनिक भवन और सार्वजनिक कैंटीन का भी निरीक्षण किया, जिनका निर्माण यूटी कैपेक्स योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।

बाद में मुख्य सचिव तुलमुल्ला स्थित खीर भवानी मंदिर पहुँचे और वहाँ चल रहे यात्री निवास परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और शेष घटकों की समयसीमा पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव एजाज़ असद ने उन्हें परियोजना की वर्तमान स्थिति और निष्पादन की गति के बारे में अवगत करवाया।

मुख्य सचिव ने इस परियोजना के महत्व पर जोर देते हुए निर्धारित समयसीमा का पालन और उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसियों को काम की गति तेज करने और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Atal Dulloo , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Chief Secretary Kashmir , Anshul Garg , Jatin Kishore , Dr Syed Abid Rasheed , Dr Syed Abid Rasheed Shah , Mohammad Aijaz Asad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD