Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

अटल डुल्लू ने एलडी अस्पताल में अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

Atal Dulloo, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Chief Secretary Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 23, 2025, 11:33 IST

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित झेलम तवी बाढ़ बहाली परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर के लाल देद अस्पताल का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ पिंरसिपल सचिव लोक निर्माण विभाग, मंडल आयुक्त कश्मीर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव, उपायुक्त श्रीनगर, श्रीनगर नगर निगम आयुक्त, ईआरए के सीईओ, आरएंडबी (केंद्रीय) के मुख्य अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

परियोजना से संबंधित जानकारी दी गई कि 171.42 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत वाली यह परियोजना वर्ष 2019-20 में जेकेपीसीसी द्वारा शुरू की गई थी, बाद में इसे आरएंडबी विभाग को सौंपा गया। इसका उद्देश्य अस्पताल के ढांचे को व्यापक रूप से उन्नत करना है, जिसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और चिकित्सा उपकरणों से जुड़े कार्य, अस्पताल का फर्नीचर तथा वार्षिक रखरखाव सहयोग शामिल हैं।

दौरे के दौरान मुख्य सचिव को बताया गया कि कुल 283 पाइल्स में से 277 पूरा हो चुके हैं, जबकि राफ्ट कार्य 97 प्रतिषत संपन्न हो चुका है। अब तक 29.07 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह भी बताया गया कि शेष स्वीकृत परियोजना लागत 142.35 करोड़ रुपये में से 118.60 करोड़ रुपये अनुबंध समिति के माध्यम से आवंटित कर दिए गए हैं और बचे हुए पाइल का काम प्रगति पर है। 

परियोजना की संशोधित पूर्णता तिथि 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। परियोजना के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह अस्पताल समूची कश्मीर घाटी का एकमात्र तृतीयक स्तरीय स्त्री रोग अस्पताल है, जो हर वर्ष हजारों महिलाओं और नवजात शिशुओं को सेवा प्रदान करता है। 

इसलिए इसके बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नया ब्लॉक तैयार होने पर रोगियों की सुविधा में व्यापक सुधार होगा और अस्पताल पर मौजूदा दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। 

उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे संशोधित समयसीमा का सख्ती से पालन करें और उच्चतम गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करें, ताकि इस ब्लॉक को एक आदर्श स्वास्थ्य सेवा ब्लॉक के रूप में विकसित किया जा सके। मुख्य सचिव ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट हमारे यूटी में स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और आधुनिकीकरण पर हमारे ध्यान को दर्शाते हैं।

लाल देद अस्पताल का अतिरिक्त ब्लॉक सेवा प्रदायगी में महत्वपूर्ण अंतराल को पूरा करने और घाटी की महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगा। अटल डुल्लू ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। 

जनता के लिए इसके महत्व को देखते हुए, उन्होंने कार्य की गति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए, ताकि समय पर परियोजना पूरी हो और किसी भी तरह की अनावश्यक देरी न हो।

 

Tags: Atal Dulloo , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Chief Secretary Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD