Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को उपहार में दिया प्रस्तर पात्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोकयो , 28 Oct 2018

Last updated on: Oct 28, 2018, 00:00 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जापान के अपने समकक्ष शिंजो आबे को उपहार के रूप में भारतीय दस्तकारी से निर्मित प्रस्तर पात्र व दरी भेंट की। आबे के साथ सालाना द्विपक्षीय शिखर सम्मलेन के लिए मोदी यहां शनिवार को पहुंचे। आबे ने रविवार को फ्यूजी पर्वत के पास यामानाशी में उनकी अगवानी की। सूत्रों के अनुसार, पात्र का निर्माण राजस्थान से प्राप्त गुलाबी और पीले रंग के क्वार्ज पत्थर से किया गया है। गुजरात स्थित खंभात के मशहूर शिल्पकार शाबिर हुसैन इब्राहिम भाई शेख ने इसे सुघड़ रूप प्रदान किया है। वहीं, हाथ से बुनी गई दरी उत्तर प्रदेश स्थित मिर्जापुर के बुनकरों ने तैयार की है। दरी में आसमानी नीला और लाल दो विशिष्ट रंगों की धारियां उपयोग किया गया है। इसके अलावा इसमें हल्दी रंग के पीले रंग के डिजाइन हैं। मोदी ने इसके साथ ही परंपरागत काम किया हुआ जोधपुरी लकड़ी का संदूक भी उपहार में दिया। प्रस्तर पात्र और दरी का निर्माण अहमदाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की देखरेख में किया गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह तीसरा दौरा है जबकि 2014 से अब तक वह 12वीं बार आबे से मिल चुके हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD