Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘हिम केयर’ नाम से एक होंगी राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजनाएं : विपिन सिंह परमार

5 लाख रुपए का होगा स्वास्थ्य बीमा कवर, स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा में राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Oct 2018

Last updated on: Oct 26, 2018, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल में राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को एक योजना के तहत लाकर ‘हिम केयर’ नाम दिया जाएगा। इन योजनाओं के तहत निर्धारित बीमा कवर राशि को बढ़ा कर आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर 5 लाख रुपए किया जाएगा। सरकार ने इसे लेकर कार्ययोजना बना ली है। हिम केयर में कार्ड बनाने के लिए लोक मित्र केंद्रों की सहायता ली जाएगी, इसके अलावा प्रदेश की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत बने कार्डों को भी इसके तहत बदला जाएगा।परमार आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ का एक टीम की तरह मिलकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि संस्थान को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने और संवेदनशीलता के साथ लोगों की सेवा में तत्पर रहने को कहा। 

286 लोगों ने लिया आयुष्मान भारत योजना का लाभ

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को सरकार प्रायोजित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए कहा कि इससे देश के लगभग 50 करोड़ आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को हर साल पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना के शुरू होने से अब खराब स्वास्थ्य के कारण खर्चे के चलते ईलाज को टालने और ईलाज पर आर्थिक संकट में घिरना जैसी घटनाएं अब गुजरे जमाने की बात हो जाएंगी।उन्होंने कहा कि टांडा अस्पताल में 286 लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा 11 अन्य अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से कांगड़ा जिला के लगभग डेढ़ लाख परिवार लाभान्वित होंगे, जिसका अर्थ है कि यहां करीब साढ़े 6 से 7 लाख तक की आबादी को योजना का सीधा लाभ मिलेगा। 

4.50 करोड़ रुपए लागत से छात्रावास तैयार, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

परमार ने कहा कि महाविद्यालय में 4.50 करोड़ रुपए लागत का छात्रावास बन कर तैयार हो चुका है और वे जल्द ही मुख्यमंत्री से इसके उद्घाटन के लिए निवेदन करेंगे। इसके साथ ही 5 करोड़ की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास की आधारशिला भी रखी जाएगी। 

स्टाफ नर्स की मौत मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टांडा अस्पताल की स्टाफ नर्स के आग में झुलसने  पर उपचाराधीन रहते मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।इसके अलावा कुछ माह पहले के नगरोटा बगवां की एक लड़की के सर्पदंश के उपरांत टांडा अस्पताल में उपचार करवाते मृत्यु के मामले में जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसके अध्ययन कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तयारियों का लिया जायजा

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 29 अक्तूबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सरदार सोभा सिंह सभागार में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तरी क्षेत्र अतुल फुलझेले, उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल, प्रधानाचार्य भानू अवस्थी, चिकित्सा अधीक्षक गुदर्शन गुप्ता व महाविद्यालय प्रबंधन के अन्य पदाधिकारियों के साथ टांडा में बैठक की। इस दौरान उन्होंने दौरे से जुड़ी सभी प्रकार की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित बनाएं कि दौरे के समय अस्पताल आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी संभव उपाय एवं अग्रिम व्यवस्था की जाए।बैठक में राष्ट्रपति महोदय एवं उनकी धर्मपत्नी के आगमन कार्यक्रम को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने दौरे की सफलता के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उन्हें सही तरीके से निभाएं।बैठक में सभी अधिकारियों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रबंधन ने अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ सभागार का निरीक्षण कर समारोह स्थल में अतिथियों, अधिकारियों-कर्मचारियों आदि के बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया।बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा प्रशासनिक अधिकारी सुनयना शर्मा, एसडीएम कांगड़ा शशीपाल नेगी, एसडीएम नगरोटा बगवां अंकुश शर्मा सहित महाविद्यालय प्रबंधन एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD