Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

बिहार के 40 पैक्सों में लगाई जाएंगी ड्रायर मशीनें : सुशील कुमार मोदी

सुशील कुमार मोदी
सुशील कुमार मोदी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 24 Oct 2018

Last updated on: Oct 24, 2018, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां बुधवार को कहा कि राज्य में चयनित 40 प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) में शीघ्र ही ड्रायर मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे नमीयुक्त धान को दुरुस्त किया जा सकेगा। राज्य में 15 नवम्बर से शुरू होने वाली धान अधिप्राप्ति की तैयारी की समीक्षा बैठक करते हुए मोदी ने कहा कि धान की खरीद के लिए राज्य सरकार ने राज्य सहकारी बैंक को 674 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के साथ 500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दी है। इस बैठक में सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय तक 7000 किसानों ने अपना ऑनलाइन निबंधन कराया है। उन्होंने कहा कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी की मात्रा होने पर केन्द्र सरकार से नियम को शिथिल करने का राज्य सरकार आग्रह करेगी। 

मोदी ने कहा, "खाद्य आपूर्ति विभाग से धान की खरीद शुरू होने से पहले चावल मिलों के चयन और टैगिंग के लिए कहा गया है। इस साल सभी क्रय केन्द्रों पर धान अधिप्राप्ति शुरू होने के पहले से ही बैनर लगा कर किसानों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है।" पिछले वर्ष 1.65 लाख किसानों से 11.83 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई थी। सहकारी समितियों के पास 10.67 लाख मीट्रिक टन धान के भंडारण की क्षमता है, जबकि 1.54 लाख मीट्रिक टन क्षमता के भंडारगृह निर्माणाधीन हैं। मोदी ने कहा कि किसानों को परेशानी से बचाने के लिए सभी क्रय केन्द्रों पर माप तौल मशीनें और नमी मापक यंत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं।

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD