Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बैंक धोखाधड़ी के लिए जेटली को बरखास्त करें : सचिन पायलट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Oct 2018

Last updated on: Oct 22, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने 90 हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और विजय माल्या जैसे धोखेबाजों को देश से भागने की इजाजत देने के लिए सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को बरखास्त करने की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेटली पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के अंतर्गत अभूतपूर्व 19 हजार बैंक धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए हैं, जो कोई 90 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला है।उन्होंने कहा, "उनकी देखरेख में कम से कम 23 बैंक धोखेबाज देश को 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाकर भारत से भाग गए।"पायलट ने यहां मीडिया को बताया, "विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अन्य के देश से बाहर सफलतापूर्वक भाग जाने से स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार जनता के पैसे की चौकीदार नहीं है, बल्कि एक ट्रैवल एजेंसी है, जो जानबूझकर बैंक धोखेबाजों को धोखेबाजी करने, लूटने और विदेश भागने को आसान बनाती है।"कांग्रेस ने यह भी सवाल किया कि जेटली की बेटी की लीगल फर्म ने चोकसी की कंपनी से फीस क्यों स्वीकारी, जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के साथ-साथ जांच एजेंसियों को नीरव मोदी और चोकसी की धोखाधड़ी की जानकारी थी।

पार्टी ने कहा, "जेटली की बेटी सोनाली जेटली और दामाद जयेश बख्शी ने दिसंबर 2017 में चोकसी की धोखेबाज कंपनी से रिटेनरशिप स्वीकार की थी। कंपनी से 24 लाख रुपये भी प्राप्त किए थे।" पायलट ने कहा, "नीरव मोदी और चोकसी दोनों के देश से भागने के बाद यह राशि 20 फरवरी, 2018 को फिर से जमा कराई गई।"पायलट ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री से चुप्पी तोड़ने की मांग करते हुए कहा, "ये वे लोग (मोदी और जेटली) हैं, जिन्होंने धोखेबाजों की औपचारिक रूप से मदद की है, उन्हें कानूनी रूप से सुरक्षित किया और उन्हें बचने व भागने के लिए राजनीतिक सुरक्षा मुहैया कराई।"स्पष्ट रूप से सांठ-गांठ, मिलीभगत और हित संघर्ष का मामला होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सवाल किया कि क्यों जेटली, उनकी बेटी और दामाद को समन जारी नहीं किया गया या घोटाले की जांच कर रही सीबीआई व अन्य एजेंसियों ने उनसे पूछताछ क्यों नहीं की।कांग्रेस ने चोकसी व नीरव मोदी के खिलाफ कई प्राथमिकियां और शिकायत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का कारण जानने और देश से भगाने में उनकी मदद किसने की, इसके बारे में बताने की मांग की।

 

Tags: Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD