Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रायपुर में अपने आप जल उठा 101 फुटा 'रावण'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 19 Oct 2018

Last updated on: Oct 19, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में खड़ा किया गया 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला शुक्रवार के बजाय गुरुवार देर रात ट्रायल के दौरान ही जलकर खाक हो गया। देर रात हुए अचानक हुए कई जोरदार धमाकों से आस-पास के लोग सहम गए। बारूदी धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सूचना पर कई दमकल गाड़ियां दशहरा मैदान में पहुंचीं। पुलिस की टीम भी पहुंची। अग्निशमन दस्तों ने काफी मशक्कत की, लेकिन रावण के पुतले को नहीं बचाया जा सका। दशहरा मैदान में खड़े 85-85 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले हालांकि सुरक्षित रहे। आनन-फानन में रावण का दूसरा पुतला बनाने का काम तत्काल तेजी से शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी ग्रामीण सुखनंदन राठौर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात पुतले को खड़ा कर इलेक्ट्रॉनिक सामान की टेस्टिंग चल रही थी। इसी दौरान पुतले में आग लग गई। 

फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने तक पूरा पुतला जल चुका था। घटना के बाद दशहरा उत्सव के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया। रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी का दशहरा उत्सव काफी विख्यात है। यहां दूर-दूर से आकर बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। दशहरा मैदान के समीप ही रेलवे ट्रेक है। पिछले वर्ष तो यहां रावण दहन और आकाशीय आतिशबाजी का नजारा देखने यात्रियों ने ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया था। यहां के दशहरा उत्सव में आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहती है। एडिशनल एसपी ने शुक्रवार की शाम बताया कि रावण का दूसरा पुतला 10 घंटों में तैयार कर लिया गया। ताजा पुतले को विधि-विधान से जलाया गया। दर्शकों ने करीब आधे घंटे तक आकाशीय आतिशबाजी का आनंद लिया। लंदन के हवाई झूले जैसी आतिशबाजी देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

 

Tags: Dussehra , Hadsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD