Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने अधिकारियों से जम्मू कश्मीर को शीघ्र ही पानी की कमी से मुक्त बनाने के लिए जलापूर्ति योजनाओं को बढ़ाने के लिए कहा

राज्य में पेयजल परिदृष्य, बाढ़ सुरक्षा कदमों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 17 Oct 2018

Last updated on: Oct 17, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने आज पानी की कमी की समस्याओं को  दूर करने तथा शीघ्र से शीघ्र राज्य को पेयजल की कमी से मुक्त बनाने के लिए मौजूदा जलापूर्ति योजना में वृद्धि लाने हेतु कई कदम उठाने के लिए बल दिया। मंत्री ने यह बात पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कही। सचिव पीएचई, आईएडंएफसी फारूक अहमद शाह, मुख्य अभियंता पीएचई जम्मू अशोक गंडोत्रा, मुख्य अभियंता पीएचई अब्दुल वाहिद, निदेशक वित्त आजाद अहमद वानी, निदेशक योजना एम.वाई. भटट, अधीक्षक अभियंता तथा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। सलाहकार ने हर घर को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य के जल संसाधनों को काम में लाने हेतु निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से सभी योजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विभाग नई योजनाओं के तहत आवश्यकता के आधार पर कुछ अटकी हुईं परियोजनाओं को प्राथमिकता दे सकता है ताकि इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके। अधिकारियों ने सलाहकार को सूचित कि विभाग ने वित्त विभाग को 786.86 करोड़ रु. की बकाया राशि के साथ 448 जलापूर्ति परियोजनाएं अग्रेशित की हैं, जिनमें से 558.49 करोड़ रु. की बकाया राशि के साथ 221 परियोजनाओं की उच्च अधिकार समिति द्वारा सिफारिश की गई है। 

बैठक में यह भी बताया गया कि श्रीनगर शहर में जलापूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए 148.37 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति की वृद्धि हेतु जेएनएनयूआरएम के तहत डब्ल्युएसएस तंगनार को लिया गया है, जबकि जम्मू शहर को 240 एमएलडी का अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु चिनाब दरिया से जम्मू शहर के लिए जलापूर्ति की वृद्धि हेतु 826 करोड़ निर्धारित किये गये हैं। बैठक में सोपोर, बारामुला, अनंतनाग, पुंछ, राजौरी, सांबा तथा अन्य सहित प्रमुख कस्बों के जलापूर्ति परिदृश्य पर भी चर्चा की गई। बैठक में सुचित किया गया कि  पीएचई, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण तथा पीएमडीपी सहित विभिन्न हिस्सों के तहत राज्य क्षेत्र में 1939.29 करोड़ रु. का आवंटन स्वीकार किया गया है और इसमें से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 50 प्रतिशत की राशि खर्च हुई है। बैठक में विभाग द्वारा शुरू किये जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि हर स्थान पर सभी बाढ़ सुरक्षा सम्बंधित कार्यों को प्राथमिकता से लिया जाएगा और इन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक को सूचित किया गया कि चरण 1 में शरीफाबाद, नैदखाई, पदशाही बाग, रामबाग तथा बेमिना सहित कई स्थलों पर गाद निकालने और बाढ़ सुरक्षा सम्बंधित कार्य निश्पादित किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बेमिना से नैदखाई तक 82 करोड़ रु. की लागत से फल्ड स्पिल चैनल की रि-सैक्षनिंग शुरू की जा रही है। 

 

Tags: Khurshid Ahmed Ganai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD