Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

प्रशांत किशोर जद (यू) के उपाध्यक्ष नियुक्त

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2018

Last updated on: Oct 16, 2018, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रशांत किशोर को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। चुनावी रणनीतिकार किशोर के पार्टी में शामिल होने के एक महीने बाद उन्हें यह पद दिया गया है। जद (यू) के प्रवक्ता और महासचिव के.सी.त्यागी ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें (प्रशांत किशोर) पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।” उन्होंने कहा, “जद (यू) को उम्मीद है कि किशोर का अनुभव व उनकी विशेषज्ञता पार्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।” नियुक्ति के फौरन बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि वह बिहार राज्य व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास के साथ न्याय की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं। 

प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट में कहा, “मैं इस जिम्मेदारी व सम्मान के लिए जद (यू) व इसके नेतृत्व के प्रति दिल से आभार जाहिर करता हूं। मैं हमेशा से नीतीश जी की विकास के साथ न्याय की विचारधारा व बिहार के प्रति समर्पित रहा हूं।” प्रशांत किशोर (41) पूर्व में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी रह चुके हैं। वह इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के संस्थापक हैं। किशोर ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन के चुनाव प्रचार अभियान को सफलतापूर्वक चलाया था। महागठबंधन में जद (यू), लालू प्रसाद का राजद व कांग्रेस पार्टी शामिल थीं और इसने भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को विधानसभा चुनाव में हराया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को अपना सलाहकार बनाया और कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया।

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD