Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसएसएच ककरियाल की 52वीं शासी निकाय बैठक

घायलों के ईलाज के लिए अस्पताल की आर्थोपेडिक और न्यूरोसर्जिकल सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए- बी.बी. व्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Oct 2018

Last updated on: Oct 14, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार, श्राईन बोर्ड के सदस्य तथा श्री माता वैश्णो देवी नारायणा सुपर स्पैशिलिटी अस्पताल ककरियाल की शासी निकाय के चेयरमैन बी.बी. व्यास ने बल देते हुए कहा कि सड़क हादसों या प्राकृतिक आपदाओं के कारण घायलों के ईलाज के लिए अस्पताल में आर्थोपेडिक तथा न्यूरोसर्जिकल सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए। व्यास ने यह बात एसएमवीडीएनएसएच ककरियाल की शासी निकाय की 52वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। श्राईन बोर्ड के सदस्य डॉ. एस.एस. बिलोरिया तथा श्री माता वैश्णो देवी श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज गुप्ता, श्राईन बोर्ड के नामित मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरणदीप सिंह, श्राईन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ एम.के. कुमार, एसएमवीडीएनएसएच के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एम.एम. हरजाई तथा मुख्य अभियंता एम.एम. गुप्ता ने श्राईन बोर्ड की ओर से बैठक में भाग लिया। जिन लोगों ने एनवीडीएसएचपीएल/एनएच की तरफ से शासी निकाय बैठक में विचार विमर्श में भाग लिया, उनमें एनएच के वाईस चेयरमैन, एमडी तथा गु्रप सीईओ आशुतोश रघुवंशी, क्षेत्रीय निदेशक एनएच सुनील कुमार, निदेशक उत्तरी क्षेत्र एनएच नवनीत बाली तथा अस्पताल के सुविधा निदेशक मनु राम चंद्र शामिल थे। 

लोगों को उनके घरों के नजदीक मुफ्त परामर्श सेवाएं प्रदान करने के हिस्से के रुप में अस्पताल द्वारा सार्वजनिक जन पहुंच कार्यक्रम आयोजित करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष को सुचित किया गया कि इस महीने के दौरान राज्य के विभिन्न  स्थानों पर एसएमवीडीएनएसएच द्वारा 21 जन पहुंच चिकित्सा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सुपर स्पैशिलिटी अस्पताल ककरियाल की विभिन्न संस्थाओं के साथ सूचिबद्धता की अब तक की स्थिति की समीक्षा करते हुए शासी निकाय बैठक को सूचित किया गया कि अस्पताल को सीजीएसएच के साथ प्रतिपूर्ति के आधार पर पहले से ही सुचिबद्ध किया गया है जबकि ईसीएचएस और विभिन्न अन्य संस्थाओं के साथ शीघ्र ही इसकी सूचिबद्धता होगी। इसके अलावा बैठक में मरीजों और उनके तिमारदारों की जानकारी एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई और बल दिया गया कि प्रत्येक प्रतिक्रिया पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि यह अस्पताल में आपूर्ति व्यवस्था को लगातार सुधारने में एक लम्बा रास्ता तय करेगा। 

 

Tags: B B Vyas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD