Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयारी महत्वपूर्ण- बी. बी. व्यास

आपदा प्रबंधन पर 3 दिवसीय परामर्श कार्यशाला सम्पन्न

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 08 Dec 2018

Last updated on: Dec 08, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार बी. बी. व्यास ने आज कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारी महत्वपूर्ण है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि  हम किसी मानवीय आपात स्थिति में बच्चों और महिलाओं की विषिश्ट आवश्यकताओें के लिए विषेश उपाये करें। उन्होंने यह बात बाल केन्द्रिकृत आपातकालीन तैयारी पर संभागीय आपदा प्रबंधन, एनडीएमए तथा युनिसेफ के सहयोग से जम्मू व कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राद्यिकरण द्वारा 6 से 8 दिसम्बर 2018 तक आयोजित किये गये 3 दिवसीय राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला के समापन समारोह में कही। कार्यशाला में राश्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राद्यिकरण के पूर्व सदस्य डॉ. मुजफर अहमद तथा निदेशक समाज कल्याण, वरिश्ठ सरकारी अधिकारियों, अतिरिक्त उपायुक्तों, सम्बंधित विभागों के नोडल अधिकारियों, निदेशक स्कूली शिक्षा जम्मू सहित विभागों के विभिन्न प्रमुखों ने भाग लिया। व्यास ने कहा कि इस कार्यशाला ने न केवल इन जोखिमों की पहचान की है बल्कि उन्हें कम करने के लिए विषिश्ट गतिविधियों को भी रेखांकित किया है, जिसके लिए प्रत्येक गतिविधि के लिए निर्धारित समय सीमा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परामर्श प्रक्रिया ने आपदाओं के दौरान सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए विकास योजना में बाल केन्द्रिकृत आपदा जोखिम विचारों को मुख्य धारा में लाने में मदद की है। 

व्यास ने कहा कि डीआरआर के लिए राज्य स्तरीय मंच साबित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं, जिसमें विषेशज्ञों और बहु-हितधारकों की समिति शामिल होगी, जिनमें युनिसेफ, अकादमिक, नगर समाज, सम्बंधित एनजीओ आदि जैसी सरकारी, अंतर्राश्ट्रीय मानवतावादी एजैंसियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी क्षमताओं को मजबूत करके समुदायों पर आपदाओं के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए कई कदम उठाये हैं। निदेशक आपदा प्रबंधन तथा जेएंडकेएसडीएमए के डिप्टी सीईओ आमिर अली ने कहा कि कार्यशाला ने प्रतिभागियों को बच्चों और महिलाओं पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ अपने विभागों की यथार्थवादी योजनाओं को विकसित करने में सक्षम बनाया है। आपातकालीन स्थितियों पर संसाधन योजनाओं के लिए ये योजनाएं उपयोगी हैं। मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए युनिसेफ की सराहना की, जिसने सम्बंधित विभागों और जिलों को अपनी प्रतिक्रिया योजना तैयार करने में मदद की। उन्होंने आषा व्यक्त की कि युनिसेफ सरकार को दीर्घकालिक समर्थन प्रदान करेगा और जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र भी वितरित किये गये। 

 

Tags: B B Vyas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD