Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल ने कटरा शहर में नागरिक सुविधाओं को बढाने के लिए 4 और नये विकास कार्यों को मंजूरी दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Oct 2018

Last updated on: Oct 14, 2018, 00:00 IST

कटरा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के उन्नयन एवं विस्तार के लिए पहल जारी रखते हुए श्री माता वैश्णो देवी श्राईन बोर्ड ने राजभवन श्रीनगर में श्राईन बोर्ड के अध्यक्ष राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई अपनी 63वीं बैठक में 2.43 करोड़ रु. की अनुमानित राशि से नये ढांचागत कार्यों को मंजूरी दी है। इन कार्यों में 1.10 करोड़ की लागत से राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल कटरा के ओल्ड ब्लॉक का पुननिर्माण तथा 75 लाख की अनुमानित राशि से राजकीय हायर सकैंडरी स्कूल कटरा में शौचालय ब्लॉक का निर्माण शामिल है। अन्य कार्यों में भीम मनी मंदिर चौक, काउंटर नम्बर 2 पार्किंग क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर सीएचसी कटरा के सामने, पुराने अस्पताल चौक, जिज चौक, रेलवे चौक, भूमिका मंदिर, हंसाली चौक तथा शालीमार चौक में हाई मास्क लाईटस लगाना शामिल हैं, जिसकी लागत 30 लाख रु. होगी तथा इन कार्यों में 28 लाख रु. की अनुमानित राशि से कटरा में बार्ड नम्बर 4 में गलियों एवं नालियों की मुरम्मत शामिल है। इसके अतिरिक्त प्रगति पर चल रहे 2 नागरिक कार्य अगले 2 महीनों में पूरा होने के लिए निर्धारित हैं। 

इनमें सरस्वती चौक से नंगल चौक तक अरली सडक पर गली एवं नाली की मुरम्मत तथा शालीमार पार्क से बार्ड नम्बर 8 हंसाली, कटरा तक मौजूदा सड़क की मुरम्मत एवं नवीनीकरण शामिल है, जिसे 90 लाख रु. की लागत से पूरा किया जाएगा। यह उल्लेखनीय है कि श्राईन बोर्ड क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु अपनी सामाजिक सहायता पहल के हिस्से के रूप में कटरा और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचों के निर्माण और कार्यों का उन्नयन कर रहा है। इस सम्बंध में बोर्ड की सिविल विंग ने हाल ही में कटरा शहर में करीबन 3 करोड रु. की लागत से 4 नागरिक सुविधा सम्बंधित कार्य पूरे किये हैं। राज्यपाल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए श्री माता वैश्णो देवी तीर्थ स्थल के आधार शहर कटरा में नये मंजूर किये गये और श्राईन बोर्ड द्वारा निश्पादित किये जाने वाले निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में डॉ. एस.एस. बिलोरिया, डॉ. अशोक भान, एच.एल. मैनी, न्यायधीश (सेवानिवृत) प्रमोद कोहली, मेजर जनरल (सेवानिवृत) शिव कुमार शर्मा तथा बी.बी.व्यास, सभी बोर्ड सदस्य तथा मुख्य सचिव बी.वी. आर. सुब्रहमण्यम, राज्यपाल के प्रमुख सचिव उमंग नरूला, श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज गुप्ता तथा गणमान्य उपस्थित थे। 

 

Tags: Satya Pal Malik , B B Vyas , Chief Secretary Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD