नेपाल प्रैस काउंसिल के अध्यक्ष किशोर श्रेश्ठा ने आज कश्मीर प्रैस कल्ब का दौरा किया और पत्रकार आसिफ कुरेशी और मैराज-उद-दीन के नेतृत्व में कल्ब के पदाधिकारियो सहित मिडिया समुदाय के साथ बातचीत की। नेपाल प्रैस काउंसिल की काव्य प्रणाली का संक्षिप्त विवरण देते हुए किशोर ने कहा कि नेपाल में पै्रस को अधिक स्वंतत्रता है और कहा कि मिडिया को नियंत्रित करने के लिए नहीं बल्कि नियमित करने के लिए पीसीएन की स्थापना की गई है। भारतीय प्रैस काउंसिल के सदस्य सी.के. नायक भी उपस्थित थे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानीय मिडिया संघों ने जम्मू व कश्मीर में उनके समक्ष आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के बारे में सुचित किया। किशोर ने स्थानीय पत्रकारों को सुचित किया कि नेपाल की प्रैस कांउसिल जम्मू व कश्मीर तथा नेपाल के पत्रकारों के नियमित आदान प्रदान की सुविधा के लिए डीआईपीआर जम्मू व कश्मीर के साथ एक व्यवस्था कर रही है। जम्मू कश्मीर राज्य के साथ नेपाल के लम्बे समय से अच्छे सम्बंधों का जिक्र करते हुए पीसीएन अध्यक्ष ने कहा कि हम पत्रकारों के आदान प्रदान जैसे नये कदमों को शुरू करके अब इन सम्बंधों को और अधिक प्रभावी ढंग से मजबूत करना चाहते हैं। मोजाम मोहम्मद के नेतृत्व में कश्मीर वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भी पीसीएन के चेयरमैन से मिला।