सीनियर सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट और राज्य सभा मैंबर, के टी एस तुलसी ने ''ई-मुंशी-एडवोकेट डायरी एैप को एक साथ मिलकर बनाने के लिए आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ और आर्यन्स कॉलेज ऑफ इन्जिनियरिंग केविद्यार्थियों की सराहना की जोकि वकीलों, मुंशी आदि के लिए कोर्ट की तिथियों का रिकॉर्ड रखने के लिए बहुत मददगार है। इस फंक्शन का आयोजन चण्डीगढ मैनेजमेंट एसोसिएशन (सीएमए) द्वारा आयोजित किया गया था। आर्यन्स ग्रुप के चेयरमैन, डॉ अंशु कटारिया भी कार्यक्रम मे मौजूद थे। जबकि तुलसी ने आर्यन्स ग्रुप के विद्यार्थियों और स्टॉफ को सम्बोधित किया और इस सांझे प्रयास के लिए बधाई दी। यह उल्लेखनीय है कि श्री केटीएस तुलसी भारतीय राजनेता है और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया में सीनियर एडवोकेट है। उन्होने अलग-अलग मामलों में कई उल्लेखनीय लोगों का प्रतिनिधित्व किया है। फरवरी 2014 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हे पार्लीयामेंट ऑफ इण्डिया की राज्य सभा का मैम्बर नामित किया था।