महराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय (MRSPTU), बठिंडा का दो दिवसीय 10वां इंटर-ज़ोनल यूथ फेस्टिवल आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, राजपुरा (नियर चंडीगढ़) में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। 25 से अधिक कॉलेजों और हजारों विद्यार्थियों ने इस वर्ष की थीम “विरसा ते विकास” के तहत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें संस्कृति, रचनात्मकता और युवा सशक्तिकरण का शानदार संगम देखने को मिला।
समापन समारोह में एमआरएसपीटीयू के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा मुख्य अतिथि रहे; डॉ. अंशु कटारिया, चेयरमैन, आर्यन्स ग्रुप ने समारोह की अध्यक्षता की, जबकि प्रो. भूपिंदर पाल सिंह ढोट, निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एमआरएसपीटीयू ने पूरे फेस्ट की गतिविधियों का संचालन किया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव शर्मा ने 10वें इंटर-ज़ोनल यूथ फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए आर्यन्स ग्रुप को बधाई दी और कहा कि, “ऐसे महोत्सव आत्मविश्वासी, संस्कारित और रचनात्मक युवा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आर्यन्स ने प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और हमारी विरासत को आगे बढ़ाने में सराहनीय कार्य किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “डॉ. अंशु कटारिया और आर्यन्स की पूरी टीम ने विश्वविद्यालय-स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन में एक नया मापदंड स्थापित किया है। आर्यन्स वास्तव में संस्कृति, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण का एक जीवंत केंद्र बनकर उभरा है।” डॉ. अंशु कटारिया, चेयरमैन, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, एमआरएसपीटीयू अधिकारियों, सहभागी कॉलेजों और विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा,
“इस कार्यक्रम का मेजबान बनना हमारे लिए गौरव की बात है। 25 से अधिक कॉलेजों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह स्पष्ट है कि शैक्षणिक जगत में आर्यन्स के प्रति विश्वास और लगाव निरंतर बढ़ रहा है।” उन्होंने कुलपति डॉ. शर्मा का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और फेस्ट की सफलता के लिए सभी फैकल्टी, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।
युथ फेस्टिवल 2025 के अंतिम परिणाम
माइम: BFCET बठिंडा – प्रथम; MRSPTU मेन कैंपस बठिंडा – द्वितीय; PSAEC पटियाला – तृतीय। हिंदी सोलो डांस: SVIET बनूर व SD कॉलेज ऑफ फार्मेसी बरनाला – प्रथम; LLRIET मोगा – द्वितीय; MRSPTU मेन कैंपस – तृतीय। स्किट: BFCET बठिंडा व MRSPTU मेन कैंपस – प्रथम; यूनिवर्सल कॉलेज, पतरन – द्वितीय; PIT मोगा – तृतीय।
रीजनल डांस: MRSPTU मेन कैंपस – प्रथम; BFCET बठिंडा – द्वितीय; आर्यन्स फार्मेसी कॉलेज, राजपुरा – तृतीय। भांगड़ा: MRSPTU मेन कैंपस – प्रथम; BFCET – द्वितीय; PSAEC पटियाला – तृतीय। ग्रुप शबद: BFCET – प्रथम; MRSPTU मेन कैंपस – द्वितीय; PSAEC – तृतीय।
वार सिंगिंग: BFCET – प्रथम; MRSPTU मेन कैंपस – द्वितीय; देश भगत फाउंडेशन मोगा – तृतीय। लाइट वोकल इंडियन: BFCET – प्रथम; MRSPTU – द्वितीय; लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मोगा – तृतीय। ग्रुप सॉन्ग इंडियन: BFCET – प्रथम; MRSPTU – द्वितीय; PSAEC – तृतीय।
वेस्टर्न वोकल सोलो: MRSPTU – प्रथम; BFCET – द्वितीय; SD कॉलेज ऑफ फार्मेसी बरनाला – तृतीय। वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग: MRSPTU – प्रथम; BFCET – द्वितीय; PSAEC – तृतीय। क्विज: MRSPTU – प्रथम; SVIET बनूर – द्वितीय; BFCET – तृतीय। कोलाज मेकिंग: BFCET – प्रथम; MRSPTU – द्वितीय; PIT – तृतीय।
पोस्टर मेकिंग: BFCET – प्रथम; MRSPTU – द्वितीय; अभिषेक कॉलेज अबोहर – तृतीय। रंगोली: अभिषेक कॉलेज – प्रथम; SD कॉलेज ऑफ फार्मेसी बरनाला – द्वितीय; PIT – तृतीय। इंस्टॉलेशन: BFCET – प्रथम; MRSPTU – द्वितीय; SD कॉलेज ऑफ फार्मेसी – तृतीय।
ओवरऑल परिणाम – युथ फेस्ट 2025
प्रथम स्थान: MRSPTU मुख्य परिसर, बठिंडा द्वितीय स्थान: बाबा फरीद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, दियोन, बठिंडा तृतीय स्थान: पंजाब स्टेट एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कॉलेज, पटियाला डांस कैटेगरी ओवरऑल विनर: MRSPTU मुख्य परिसर म्यूज़िक कैटेगरी ओवरऑल विनर: BFCET बठिंडा थिएटर कैटेगरी ओवरऑल विनर: MRSPTU मुख्य परिसर लिटरेरी कैटेगरी ओवरऑल विनर: MRSPTU मुख्य परिसर फाइन आर्ट्स कैटेगरी ओवरऑल विनर: MRSPTU मुख्य परिसर