Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पीएमकेके, पटियाला का उद्घाटन किया

1000 छात्र प्रतिवर्ष कौशल विकास का प्रशिक्षण लेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 13 Oct 2018

Last updated on: Oct 13, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र (पीएमकेके), पटियाला का उद्घाटन किया, जहां 1000 छात्र प्रति वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे-हेयर स्टाइलिस्ट, मैनुअल आर्क बेल्डिंग, प्लम्बर, फील्ड टेकनीश्यन-में कौशल विकास का प्रशिक्षण लेंगे।अपने उद्घाटन भाषण में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि युवा हमारे देश की ताकत हैं और उन्हें पूरे देश में कौशल विकास में प्रशिक्षित करने का हमारा लक्ष्य है ताकि उन्हें आत्म निर्भर एवं रोजगारन्मुख बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कौशल विकास केन्द्र पूरे देश के विभिन्न चिन्हित जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को कौशल विकास के लिए गुणवत्ता आधारित प्रशिक्षण दिया जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कौशल विकास केन्दों की स्थापना माननीय प्रधानमंत्री के सपने “भारत को विश्व की कौशल राजधानी” बनाने की दिशा में किया गया महत्वपूर्ण प्रयास है।भारत सरकार के केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का देश भर के 600 चिन्हित जिलों में स्थापित करने की महत्वपूर्ण योजना है। इनमें से 480 जिलों में ऐसे केन्द्र स्थापित और शुरू कर दिए गए हैं। पंजाब में 25 अनुमोदित पीएमकेके में से 16 कार्य करने लगे हैं। हरियाणा में 16 पीएमकेके कार्य कर रहे हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में अनुमोदित 8 पीएमकेके में से 4 कार्य करने रहे हैं।इस अवसर पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरजीत सिंह राखा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के केन्द्र की स्थापना पटियाला के इतिहास में युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इससे यहां के युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षित होगें, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।   

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal , Surjit Singh Rakhra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD