Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

वाणिज्‍य और उद्योग राज्‍य मंत्री सी आर चौधरी ने नाइजीरिया में भारत-पश्‍चिम अफ्रीका सम्‍मेलन में भाग लिया

सम्‍मेलन में बीटूजी और बीटूबी सहयोग पर दिया गया है जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजूबा (नाइजीरिया) , 09 Oct 2018

Last updated on: Oct 09, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा उपभोक्ता और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्‍य मंत्री सी आर चौधरी भारत-पश्चिम अफ्रीका परियोजना भागीदारी पर नाइजीरिया के  में 8 - 9 अक्टूबर 2018 को आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)-एक्जिम बैंक के क्षेत्रीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। नाइजीरिया के  राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ पश्चिमी अफ्रीकी देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल भी इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।सम्‍मेलन के अवसर पर श्री चौधरी ने केप वर्डे, नाइजर तथा अन्‍य पश्‍चिमी देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्‍होंने केप वर्डे के वाणिज्‍य मंत्री के साथ जलवायु परिवर्तन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, आधारभूत संरचना विकास और मानव संसाधन क्षमता विकास जैसे विषयों पर चर्चा की। यह वे क्ष्‍ोत्र हैं जहां भारत और केप वर्डे के बीच साझा सहयोग की प्रचुर संभावनाएं हैं। नाइजीरिया ने नियामी में 35.5 मिलियन अमरीकी डॉलर से बनाए जा रहे महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन केन्‍द्र के निमार्ण में सहयोग के लिए भारत की सराहना की है। सम्‍मेलन केन्‍द्र की आधारशिला हाल ही में रखी गयी है।भारत से नाइजीरिया को होने वाले निर्यात में वर्ष 2014-15 से अबतक 50 प्रतिशत से ज्‍यादा की वृद्धि हुयी है। दोनों देशों के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में परस्‍पर व्‍यापार बढ़ाने की प्रचुर संभावनाएं मौजूद हैं। श्री चौधरी ने सम्‍मेलन के अवसर पर नाइजीरिया के वाणिज्‍य राज्‍य मंत्री सादोउ सीदोउ के साथ व्‍यापारिक सहयोग बढ़ाने के अलावा निजि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने पर भी द्विपक्षीय चर्चा की ।

वर्ष 2009 से भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत ने परिवहन, विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा और पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं के लिए नाइजीरिया को 96.54 मिलियन अमरीकी डालर का कर्ज दिया है। इसके साथ ही एमजीआईसीसी के निर्माण के लिए दी गयी राशि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में आगे और योगदान देगी। नाइजीरिया इस सम्‍मेलन केन्‍द्र में 2019 में अफ्रीकी संघ (एयू) का शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। केंद्र की स्थापना नाइजर-भारत मित्रता के साथ ही अफ्रीका के विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। भारत ने अफ्रीका के 20 से ज्‍यादा देशों में ऐसा केन्‍द्र खोलने का प्रस्‍ताव किया है इनमें से नौ केन्‍द्र जल्‍दी ही खुलने वाले हैं।पिछले एक दशक में अफ्रीकी देशों ने अपने यहां आर्थिक उदारीकरण और औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया है। ऐसे में इन देशों में वि‍त्तीय सेवाओं, ऊर्जा और बिजली ,खनन, विनिमार्ण, उपभोक्‍ता और खुदरा क्षेत्र, परिवहन, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं और कृषि प्रसंस्‍करण के क्षेत्र में निवेश की प्रचुर संभावनाएं मौजूद हैं।सम्‍मेलन में कारोबारियों और सरकार तथा कारोबारियों के साथ कारोबारियों के बीच व्‍यापारिक सहयोग की वार्ताओं पर विशेष रूप से जोर दिया गया है। यह भारत के निजी क्षेत्र और भारत आयात निर्यात बैंक जैसे प्रमुख संस्थानों के लिए क्षेत्रीय विकास की दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं के साथ अफ्रीकी देशों में निवेश और साझेदारी के प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की पहचान का अवसर है।पश्चिमी अफ्रीकी देश भविष्‍य में निवेश के नए क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं। इसमें घाना, आइवरी कोस्‍ट , सेनेगल और बेनिन की अर्थव्‍यवस्‍थाओं में लगातार आ रही मजबूती बड़ी भूमिका निभा रही है। प्रचुर क्षमताओं के बावजूद अफ्रीकी देशों में विदेशी निवेश महज पांच प्रतिशत है। ऐसे में इस क्षेत्र की आर्थिक तरक्‍की के लिए यहां सतत विदेशी निवेश को प्रोत्‍साहित करना जरूरी है।

 

Tags: CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD