Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

उपभोक्ता मामले विभाग और एनसीडीआरसी ने मिलकर राज्य आयोगों और जिला मंचों के कामकाज की समीक्षा के लिए सम्मेलन आयोजित किया

सी. आर. चौधरी
सी. आर. चौधरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Oct 2018

Last updated on: Oct 27, 2018, 00:00 IST

उपभोक्ता मामले विभाग और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने एक साथ मिलकर आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राज्य आयोगों और जिला मंचों के कामकाज की समीक्षा के लिए सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में राज्य आयोगों के अध्यक्षों और राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के उपभोक्ता मामले के सचिवों ने भाग लिया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री सी. आर. चौधरी और एनसीडीआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आर. के. अग्रवाल ने किया। यह सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आयोजित किया जा रहा है, जब सरकार ने 1986 के उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में बदलाव कर लोकसभा में नए उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, 2018 को बाजारों में उपभोक्ताओं द्वारा सामना की जाने वाली उभरती चुनौतियों को पूरा करने के लिए लाया है। उपभोक्ता मामले विभाग में सचिव अविनाश के. श्रीवास्तव ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उल्लेख किया कि उपभोक्ता मंच के कार्यकलाप से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जैसे कि विचाराधीन मामलों पर ध्यान एवं आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त हुए पदों को भरना आदि।

एनसीडीआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आर. के. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय आयोग समेत विभिन्न उपभोक्ता मंचों में मामलों की विचाराधीनता बढ़ने के बारे में उल्लेख किया और सुझाव दिया कि इन आयोगों में रिक्तियों को तेजी से भरा जाना चाहिए। अग्रवाल ने जोर देते हुए कहा कि स्थगन और अपील की संख्या मामलों के मूल्यों के आधार पर तय कर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक में मध्यस्थता की शुरूआत का स्वागत किया और उल्लेख किया कि इससे मामलों की विचाराधीनता को भी कम करने में मदद मिलेगी। उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री सी. आर. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और संबद्ध कानूनों का प्रवर्तन केंद्र और राज्यों की संयुक्त जिम्मेदारी है। सी आर चौधरी ने कहा कि मंत्रालय राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के साथ विचार-विमर्श राज्य आयोग / जिला मंचों में नियुक्ति, वेतन/पारिश्रमिक और अध्यक्षों / सदस्यों की सेवा की अन्य शर्तों से संबंधित नियम राज्यों और केन्द्र शाशित प्रदेशों को भेज दिए गए हैं।मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया कि वे जितनी जल्दी हो सके इन नियमों को अपनाने वाली अधिसूचनाएं जारी करें।

श्री चौधरी ने यह भी उल्लेख किया कि जिला मंचों को किसी भी मामले पर स्थगन देने से बचना चाहिए और पहली सुनवाई में ही मामलों को निपटाने के प्रति प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और इसकी निगरानी के लिए राज्य आयोग से अनुरोध किया जाना चाहिए। मंत्री ने इस उद्देश्य के लिए केंद्र से आवश्यक निवारण तंत्र बनाने और नियामक को मजबूत बनाने के लिए राज्यों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने उपभोक्ता शिकायतों को हल करने के लिए वैकल्पिक प्रणाली के रूप में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन को पहले ही शुरू कर दिया है ताकि उपभोक्ताओं को उपभोक्ता मंचों से उनकी शिकायतों को दूर करने की आवश्यकता न हो। मंत्री ने उम्मीद जताई कि मौजूदा सम्मेलन उपभोक्ता विवाद निवारण तंत्र को बेहतर बनाने के लिए भविष्य में नई कार्य योजना के साथ सामने आएगा। सम्मेलन में दो तकनीकी सत्र थे। प्रथम सत्र में, उपभोक्ता मंचों की कार्यप्रणाली, मामलों की विचाराधीनता को कम करने के लिए उठाए जाए वाले कदम और मॉडल नियमों के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में उपभोक्ता मंचों के कम्प्यूटरीकरण और नेटवर्किंग के कार्यान्वयन की प्रगति, कई कार्य योजनाओं के तहत जारी राशि के उपयोग हेतु कार्ययोजना पर प्रगति शामिल है।

 

Tags: CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD