Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाणिज्य भवन की आधारशिला रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2018

Last updated on: Jun 22, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नयी दिल्ली में केंद्रीय सरकार के वाणिज्य विभाग के नये कार्यालय भवन - वाणिज्य भवन - का शिलान्यास किया। इस अवसर पर निर्यात को बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों को इस प्रयास में सक्रिय भागीदार बनाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग को सकल विश्व निर्यात में भारत की हिस्सेदारी, जो कि अभी 1.6% है, को बढ़ाकर कम से कम 3.4% करने का संकल्प अवश्य लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि इसी तरह घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की कोशिशें करनी चाहिये ताकि आयात को कम किया जा सके। उन्होंने आशा जतायी कि नया कार्यालय भवन - वाणिज्य भवन - भारत के व्यापार क्षेत्र में कोठरियों को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा और भारत के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायता करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी इ-बाजार (जेम), जिसने कम समय में ही 8700 करोड़ रु. का क्रय-विक्रय दर्ज किया है, वह डिजिटल तकनीक को अपनाये जाने के लाभ को दर्शाता है और उन्होंने वाणिज्य विभाग से आह्वाहन किया कि वह 'जेम' के और विस्तार की दिशा में काम करे और इसे देश के लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों के फायदे के लिये प्रयोग करे। प्रधानमंत्री ने जीएसटी से होने वाले फायदों पर भी चर्चा की और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के लिये एक आसान, विकासकारी और निवेश को प्रोत्साहन देने वाले वातावरण का निर्माण करने की दिशा में सतत कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व के 5 सर्वश्रेष्ठ वित्तीय तकनीक वाले देशों में एक है। उन्होंने कहा कि एक परस्पर जुड़े हुये विश्व में व्यापार करने में आसानी, व्यवसाय करने में आसानी जैसे सभी विषय जीवन जीने में आसानी से जुड़े हुये हैं। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, और नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वाणिज्य विभाग के सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाकर वाणिज्य भवन व्यापार करने को और सरल बनाने में सहायता करेगा और जब भवन बन कर तैयार हो जायेगा तो यह एक आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल भवन होगा। प्रधानमंत्री की पहलों की सराहना करते हुये सुरेश प्रभु ने कहा कि यह सरकार प्रत्येक क्षेत्र के विकास पर ध्यान दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि वाणिज्य मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर काम कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बाकुल के एक पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर आवासीय एवं नगरीय मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सी. आर. चौधरी, वाणिज्य सचिव सुश्री रीता तेवतिया के साथ-साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। वाणिज्य भवन का निर्माण 226 करोड़ रु. की लागत से किया जा रहा है और दिसंबर 2019 तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाना अनुमानित है।

 

Tags: Narendra Modi , Suresh Prabhu , Hardeep Singh Puri , CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD