Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

निवेश प्रस्तावों के लिए सुरक्षा मंजूरी में तेजी : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 08 Oct 2018

Last updated on: Oct 08, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में निवेशक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। दो दिन के इस सम्मेलन में पर्वतीय राज्य में निवेश के लिए 1,20,150 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।केंद्रीय गृहमंत्री ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य का आर्थिक इतिहास इस सम्मेलन को प्रथम महत्वपूर्ण कदम के रूप में याद रखेगा। उन्होंने बताया कि मजबूत अर्थव्यवस्था किसी भी समाज की रीढ़ है। इसी दृष्टि को ध्यान में रखते हुए राज्य के पिछड़े क्षेत्रों के विकास में खाई को पाटने के लिए उत्तराखंड का गठन किया गया था। उन्होंने कहा की केंद्र और उत्तराखंड में स्थायी सरकारों से विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं।राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा पूर्व शर्त है और इस दृष्टि से उत्तराखंड निवेश के लिए आदर्श स्थान है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन, स्वास्थ्य और आरोग्य (वेलनेस) उद्योग की काफी संभावनाएं है। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों की उदारता की सराहना की और निवेशकों से राज्य की कुशल श्रम शक्ति का लाभ उठाने को कहा।गृहमंत्री ने बताया कि उनके मंत्रालय ने व्यवसाय स्थापना के लिए सुरक्षा मंजूरी 60 दिनों के अंदर देने की व्यवस्था की है। पहले यह अवधि सिर्फ 53 दिनों की थी। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण के बावजूद भारत विश्व में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओँ में एक है। इसके साथ-साथ विश्वसनीय सरकार और ढांचागत सुधारों से 2022 के नए भारत के लिए जमीनी आधार तैयार हुआ है। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि वे उत्तराखंड की विकास यात्रा में पूरी तरह भाग लें।इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उम्मीद से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 600 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं और 1,20,150 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

 

Tags: Rajanth Singh , Trivendra Singh Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD