Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

उड़ान के तहत उत्तराखंड की पहली हेलीकॉप्टर सेवा को झंडी दिखाई गई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

देहरादून , 08 Feb 2020

Last updated on: Feb 08, 2020, 00:00 IST

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़े देश का आम नागरिक के तहत देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक पहली बार हेलीकॉप्टर सेवाओं का प्रचालन किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव श्री प्रदीप सिंह खारोला ने इस सेवा को झंडी दिखाई। उत्तराखंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर मार्गों की शुरूआत देश में पहाड़ी क्षेत्रों का हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लक्ष्य के अनुरूप है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान 2 बोली प्रक्रिया के तहत सहस्त्रधारा-गौचर-चिन्यालीसौड़ मार्ग हेरिटेज एविएशन को प्रदान किया। हेरिटेज एविएशन सहस्त्रधारा से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक प्रतिदिन दो बार हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रचालित करेगा। हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए, उड़ान के तहत आम लोगों के लिए किराए को किफायती बनाने के लिए व्यवहार्यता गैप फंडिंग (वीजीएफ) प्रदान की जाती है। उत्तराखंड राज्य सरकार योजना को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन भी प्रदान कर रही है।

सहस्त्रधारा हेलीपेड से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक की हेलीकॉप्टर सेवाएं पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की दीर्घकालीन लंबित मांग रही है। इस मार्ग पर सेवाओं से उत्तराखंड क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और चार धाम यात्रा तीर्थयात्रियों को भी सहायता मिलेगी क्योंकि गौचर बद्रीनाथ के रास्ते पर है और चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री के रास्ते पर है। वर्तमान में उड़ान के तहत हेलीकॉप्टर सेवाओं का प्रचालन चंडीगढ़ से शिमला, शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू के बीच किया जा रहा है।सहस्त्रधारा-गौचर-चिन्यालीसौड़ मार्ग के शुरू होने के साथ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान  के तहत 260 मार्गों का प्रचालन कर दिया है। इसके अलावा, उड़ान के तहत पवन हंस लिमिटेड (पीएचएल) भी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से नई टिहरी, श्रीनगर (चमोली, उत्तराखण्ड) और गौचर में भी प्रचालन शुरू करने जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आम जनता के लिए उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों (पूर्वोत्तर क्षेत्र, पहाड़ी राज्यों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और द्वीपों) को प्रभावी तरीके से जोड़ने के उद्देश्य से, हाल ही में उड़ान के तहत 4 वें दौर की बोली आमंत्रित की है जो प्रगति पर है।मार्ग के उद्घाटन के समय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Trivendra Singh Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD