Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उचाना के लाला लाजपतराय पार्क में जिम न लगाने का मामला

सासंद दुष्यंत ने मीटिंग में डीएसपी को मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी तो सात मिनट बाद ही पहुंच गई खेल अधिकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 04 Oct 2018

Last updated on: Oct 04, 2018, 00:00 IST

हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला वीरवार को जिले की विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बेहद आक्रामक नजर आए। सांसद दुष्यंत ने न केवल अधिकारियों की क्लास लगाई बल्कि ग्रांट का सदुपयोग न करने पर जिला खेल अधिकारी तथा उचाना नगर पालिका सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। मुकदमा दर्ज के आदेश देते ही जो खेल अधिकारी हिसार में होने की बात कर रही थी, वह सात मिनट बाद ही बैठक में पहुंच कर सफाई देने लगी। किसानों को फसल बीमा का क्लेम न मिलने पर बीमा कंपनियों को जहां झाड़ पिलाई वहीं जिला उपायुक्त को स्पेशल गिरदावरी करवाने के लिए सरकार को लिखने को कहा। दरअसल सांसद दुष्यंत चौटाला इस मीटिंग की सह-अध्यक्षता कर रहे थे। सांसद दुष्ंयत चौटाला ने मीटिंग के दौरान नगरपालिका उचाना के सचिव से यह पूछा की उनके द्वारा 3 जनवरी 2018 को लाला लाजपतराय पार्क में ओपन जिम के लिए ढाई लाख रूपये की राशि जारी की थी, आज तक जिम क्यों नहीं लगा। पहले तो नगर पालिका सचिव कहने लगा कि उस पार्क में पालिका की बिल्डिंग प्रस्तावित है। सांसद ने जब कहा कि बिल्डिंग के कागज दिखाओ तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। 

मामला बिगड़ता देख नगर पालिका सचिव ने जिला खेल अधिकारी के पाले में गेंद डाल दी और कहा कि खेल अधिकारी आज हिसार हैं और उनके आने के बाद स्टेटस पता कर बता दिया जाएगा। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिला खेल अधिकारी एवं नगर पालिका सचिव राजनीतिक दबाव के चलते उस पार्क में जिम नहीं लगवाना चाहते। सांसद दुष्यंत चौटाला ने वहीं मौके पर ही डीएसपी को बुलाया और दोनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की लिखित में शिकायत दी। शिकायत देने के सात मिनट बाद ही जिला खेल अधिकारी मीटिंग में पहुंच गई तथा मामले में सफाई देने लगी। दुष्यंत चौटाला ने उचाना के पंडित नेकीराम शर्मा विचार मंच एवं ब्रहाम्ण धर्मशाला के लिए जारी किए गए 15.77 लाख रूपये खर्च करने में आनाकानी करने पर पंचायती राज विभाग के अधिकारी को लताड़ लगाई और कहा कि जब आपके विभाग ने पहले ही एस्टीमेट मांगकर ग्रांट मंगवा रखी है तो अब दोबारा उसी काम का एस्टीमेट क्यों मांगा जा रहा है। इस पर विभाग का अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाया और कहा कि जल्द ही वह काम को पूरा कर देंगे। सांसद ने फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से जब पूछा की अभी तक रबी 2017 का मुआवजा किसानों को क्यों नहीं मिला तो प्रतिनिधि कोई जवाब नहीं दे पाया। सांसद ने निर्देश दिए कि तुरंत किसानों का क्लेम दिया जाए, नहीं तो वह कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 

सांसद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए की जिन गांवों में पानी खड़ा है, वहां तुरंत पंप लगाकर पानी निकाला जाए। दुष्यंत ने जिला उपायुक्त को भी कहा कि बारिश के कारण कुछ क्षेत्र में फसल 70 प्रतिशत से भी ज्यादा खराब हो गई है उसकी स्पेशल गिरदावरी के लिए सरकार को लिखें। मीटिंग में सांसद ने यह भी खुलासा किया कि सरकार स्पेशल गिरदावरी नहीं करवा रही बल्कि रूटिन की गिरदावरी करवा रही है। इस गिरदावरी में उन किसानों को कोई फायदा नहीं मिलेगा जिन्होंने फसल का बीमा करवा रखा है। बीमा कंपनी बारिश में हुए नुकसान का क्लेम नहीं देगी। जिसके चलते किसान को न तो सरकार से और न ही बीमा कंपनी से कोई क्लेम मिलेगा। सासंद चौटाला ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी वृद्व की पेंशन अगर बैंक लोन की ऐवज में काट रहा है तो तुरंत उस बैंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएं, क्योंकि चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन को रोकने का अधिकार किसी को नहीं है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भी माना कि कुछ बैंक अधिकारी बुढ़ापा पेंशन को लोन में एडजस्ट कर रहे हैं। जींद शहर में बारिश से हुए जलभराव पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि मेरे घर की तो छोड़ो कम से कम केंद्रीय मंत्री के घर के सामने खड़े हुए घुटनों तक पानी का समाधान तो करवा दो। मीटिंग में सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, विधायक पिरथी नंबरदार, डीसी अमित खत्री सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD