Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

जनमंच दिवस पर मौके पर ही होगा लोगों की समस्याओं का निपटारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Oct 2018

Last updated on: Oct 04, 2018, 00:00 IST

कांगड़ा जिले में जनमंच कार्यक्रम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नाट्य दल के कलाकारों ने आज विशेष प्रचार अभियान के तहत बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के भिरड़ी, कुडंग तथा कोठी में कार्यक्रम आयोजित किये। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जन सरोकार को प्राथमिकता देते हुए जनमंच के रूप में नई पहल की है।नाट्य दल ने गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनमंच के दौरान लोगों को जनमंच कार्यक्रम से अवगत करवाया एवं उन्हें घरद्वार पर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं स्थाई समाधान की इस नई व्यवस्था की पूरी जानकारी दी।कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बताया कि जनमंच दिवस से पूर्व के 10 दिनों में लोग सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंप सकते हैं।कलाकारों ने बताया कि 7 अक्तूबर को बैजनाथ के चढ़ियार में आयोजित होने वाले जनमंच दिवस पर मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा किया जाएगा तथा लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़गें। 

कलाकारों ने बताया कि इस दिन भूमिहीन पात्र लोगों की पहचान के अलावा इंतकाल के लम्बित मामलों का समाधान, जन्म एवं मृत्यु और एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे।उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं अपने पंचायत सचिव के पास दर्ज करवाएं।इस दौरान जनमंच की जानकारी के साथ-साथ गायक निम्मो चौधरी, अंजनी ब्यास, ज्योति,  अजय, सतीश, कुशल, निकेश, देस राज, अमरीक, अशोक चौधरी तथा प्रकाश बग्गा ने नुक्कड़ नाटक के इलावा सरकार की उपलब्धियों तथा पहाड़ी लोक गीतों से लोगों का भरपूर मंनोरजंन किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत भिरड़ी की प्रधान रजनी देवी, कुडंग की प्रधान कमल बविता राणा, कोठी की प्रधान सर्वजीत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD