Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजस्थान : 62 लाख विद्यार्थियों को दूध मुहैया कराया जाएगा

वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 02 Jul 2018

Last updated on: Jul 02, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को कहा कि राजस्थान सरकार अन्नपूर्णा दुग्ध परियोजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे 62 लाख बच्चों को सप्ताह में तीन बार दूध मुहैया कराएगी। राजे ने यहां दहमी कलां में एक सरकारी विद्यालय में राज्य-स्तरीय समारोह में परियोजना की घोषणा के दौरान कहा, अभिभावक बच्चे को समुचित पोषण देने के लिए मेहनत करते हैं। अब सरकारी विद्यालयों और मदरसों में पढ़ रहे 62 लाख स्कूली बच्चों के अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने बच्चों के लिए अन्नपूर्णा दूध परियोजना की शुरुआत की है। मध्याह्न भोजन के अंतर्गत जब ये बच्चे दूध लेना शुरू कर देंगे, हमारा भविष्य उज्जवल होगा।

कक्षा पांच तक के छात्र को सप्ताह में तीन बार 150 मिलीलीटर दूध दिया जाएगा, जबकि कक्षा छह से आठ में पढ़ने वाले छात्रों को 200 मिलीलीटर दूध दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा चलाई जा रही दूध उत्पादन समितियों को वरियता दी जाए। इससे पहले शिक्षा मंत्री वसुदेव देवनानी ने कहा कि दूध परियोजना स्कूली छात्रों के बेहतर पोषण को सुनिश्चित करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक निर्मल कुमावत, मुख्य सचिव (शिक्षा) नरेशपाल गंगवार मौजूद थे।

 

Tags: Vasundhra Raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD