Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'झाड़ू से सामाजिक मुद्दे दरकिनार कर रही आप'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) , 05 Feb 2014

Last updated on: Feb 05, 2014, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व राजनयिक मधु भादुड़ी का पार्टी से मोहभंग हो चुका है। भादुड़ी को लगता है कि आप बाकी पार्टियों जैसी ही है और वास्तविक सामाजिक मुद्दों को अपने झाडू से दरकिनार कर रही है। भादुड़ी ने उस वक्त पार्टी छोड़ दी जब कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा अफ्रीकी महिलाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई का मुद्दा उठाने पर पार्टी सदस्यों ने उन्हें अपने प्रश्नों से परेशान कर दिया। उन्होंने कहा कि आप असहमति की अनुमति नहीं देती। पुर्तगाल की पूर्व राजदूत भादुड़ी ने आईएएनएस को बताया, "मेरा पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। जब आप की स्थापना हुई तो मझे उम्मीद जगी थी लेकिन वे अन्य राजनीतिक दलों से कतई अलग नहीं हैं। उनकी रूचि सिर्फ हरियाणा और लोकसभा चुनावों में है। उन्होंने वास्तविक सामाजिक मुद्दे को उनकी झाड़ू से दरकिनार कर दिया है।"उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप नेताओं के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के अंदर असहमति की इजाजत है। भादुड़ी ने कहा, "उन्होंने छापा मारने से पूर्व लैंगिक न्याय पर बनी समिति से परामर्श करने की जरूरत महसूस नहीं की, जिसकी मैं सदस्य हूं। वे पूछ सकते थे कि आपकी क्या राय है।"उनका कहना है कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में एक भी महिला सदस्य नहीं है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बेहद कम महिलाएं हैं। भादुड़ी ने कहा, "पार्टी ने महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर फैसला लिया। उन्होंने इससे पहले किस महिला से परामर्श लिया।"भादुड़ी के मुताबिक, "पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब अपने शपथ ग्रहण समारोह में इंसानियत पर गीत गाया तो वह बड़े निष्कपट थे। लेकिन उन्होंने अफ्रीकी नागरिकों से जिस तरह बर्ताव किया, उसमें कोई इंसानियत नहीं थी।"

 

Tags: somnath bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD