Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नीरव मोदी की 637 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति जब्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2018

Last updated on: Oct 01, 2018, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में चल रही जांच के तहत भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के विदेशों में 637 करोड़ रुपये की सपत्तियों को जब्त किया है, जिसमें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में दो अपार्टमेंट भी शामिल हैं। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एजेंसी नीरव मोदी की विभिन्न स्थानों पर विदेशी संपत्तियों की पहचान व जब्त करने के लिए विदेशी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। एजेंसी ने कहा, “जब्त की गई संपत्तियों में आभूषण, बैंक खाता और अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसमें न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में 216 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट हैं। इसबीच, लंदन के मैरीलेबोन रोड स्थित एक फ्लैट भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 56.97 करोड़ रुपये है और फ्लैट का मालिकाना हक नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी के पास है। इस बीच एजेंसी ने इस मामले में नीरव मोदी, पूर्वी और अन्य लोगों के पांच बैंक खातों को भी जब्त किया है। 

इनमें 278 करोड़ रुपये की राशि है। अधिकारी ने यह भी कहा कि हांगकांग से 22.69 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे के आभूषण लाए गए हैं।ईडी के मुताबिक, जनवरी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आभूषणों का एक स्टॉक हांगकांग भेजा गया था। इसे नीरव मोदी की ओर से हांगकांग में एक निजी कंपनी के वॉल्ट में रखा गया था। अधिकारी ने कहा, “एजेंसी ने कंपनी और उसके लंदन मुख्यालय से संपर्क किया और काफी अनुरोध व मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक भारत में आभूषण वापस लाने में कामयाबी मिली।” उन्होंने यह भी कहा कि आभूषणों की स्टॉक कीमत 85 करोड़ रुपये है और आभूषणों को फायरस्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा हांगकांग भेजा गया था। इन आभूषणों की कीमत का स्वतंत्र रूप से अनुमान लगाया जाए तो यह 22.69 करोड़ रुपये के आस-पास है। ईडी ने दक्षिण मुंबई में स्थित 19.5 करोड़ रुपये के फ्लैट को भी जब्त किया है, जो पूर्वी के नाम पर है। 

वह बेल्जियम की नागरिक हैं। अधिकारी ने कहा कि फ्लैट 2017 में पूर्वी द्वारा खरीदा गया था और इसकी पावर ऑफ अटार्नी नीरव के भाई निशल के पास है। इंटरपोल ने नीरव मोदी, निशल, पूर्वी और उनके कार्यकारी सुभाष परब के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया है। इंटरपोल ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी के अनुरोध पर पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी के भरोसेमंद अधिकारी आदित्य नानावटी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया। नानावटी हांगकांग में फायरस्टार डायमंड के कारोबार का संचालन करता था। पता चला है कि वह भी बेल्जियम में है। गीतांजलि समूह के नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी दोनों की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। ईडी ने 24 और 26 मई को दोनों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। सीबीआई को घोटाले की सूचना मिलने से पहले नीरव मोदी जनवरी के पहले सप्ताह में अपने परिवार के साथ भारत से फरार हो गया था।

 

Tags: Scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD