Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पोंजी घोटाला : ईडी ने हैदराबाद की कंपनी के 18.79 करोड़ रुपये फ्रीज किए

Central Crime Station Hyderabad, Crime News, Crime News india, Enforcement Directorate, Hyderabad, Multyjet Trade Pvt Ltd, Ponzi scam, Scam, Tekula Mukthiraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2023

Last updated on: Apr 05, 2023, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने पीएमएलए मामले में हैदराबाद की एक कंपनी मल्टीजेट ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, उसके प्रमोटर डायरेक्टर टेकुला मुक्तिराज और अन्य के 18 बैंक खातों में जमा 18.79 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। ईडी ने मल्टीजेट ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, टेकुला मुक्तिराज और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी बहु-स्तरीय विपणन और निवेश योजनाओं में शामिल होने के लिए केंद्रीय अपराध स्टेशन, हैदराबाद द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत जांच शुरू की। 

ईडी ने कहा, "पीएमएलए के तहत जांच से पता चला है कि मल्टीजेट ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, टेकुला मुक्तिराज और अन्य ने निवेश योजना की आड़ में आम जनता को ठगा है। इसके लिए 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट मल्टीजेटट्रेड डॉट कॉम' नाम से एक वेबसाइट बनाई गई थी, जिस पर यह आभास देने के लिए कि वे कमोडिटी ट्रेडिंग से मुनाफा कमा रहे थे, पीड़ितों को उनके वर्चुअल खाते दिखाए गए थे। 

इस तरह, मल्टीजेट ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने पोंजी स्कीम में अगस्त 2022 और नवंबर 2022 के बीच 3-4 महीने की छोटी सी अवधि में आम जनता से 100 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र किए।"शुरुआत में, मल्टीजेट ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने जनता द्वारा निवेश किए गए धन पर रिटर्न प्रदान किया। 

हालांकि, समय के साथ उन्होंने निवेशकों को जवाब देना बंद कर दिया और अंतत: अपना परिचालन बंद कर दिया। टेकुला मुक्तिराज ने अपने सहयोगियों की मिलीभगत से अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों के साथ-साथ टीएमआर इंफ्रा एंड डेवलपर्स, रियल लाइफ इंफ्रा एंड डेवलपर्स और राधे राधे कृष्णा इंफ्रा एंड डेवलपर्स द्वारा नियंत्रित फर्मो के बैंक खातों में अपराध की कमाई को ठिकाने लगाया।

 

Tags: Central Crime Station Hyderabad , Crime News , Crime News india , Enforcement Directorate , Hyderabad , Multyjet Trade Pvt Ltd , Ponzi scam , Scam , Tekula Mukthiraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD