Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एयर इंडिया को उबारने का पैकेज जल्द : जयंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 01 Oct 2018

Last updated on: Oct 01, 2018, 00:00 IST

एयर इंडिया को घाटे से उबारने के लिए केंद्र सरकार चार तत्वों को ध्यान में रखकर पैकेज तैयार कर रही है, जिसमें वित्तीय मदद भी शामिल है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। केंद्रीय विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एयर इंडिया मजबूत, व्यावसायिक और प्रतिस्पर्धी एयरलाइन बनने के रास्ते पर है। हम एयर इंडिया के रिवाइबल पैकेज पर काम कर रहे हैं, जिसके चार तत्व होंगें।” मंत्री ने कहा कि इस पैकेज में एयरलाइन की मदद के लिए वित्तीय समर्थन और इसे एक पेशेवर प्रबंधित कंपनी के रूप में चलाने के लिए सुधारों की श्रृंखला चलाई जाएगी, ताकि यह सफल और प्रतिस्पर्धी बने और तथा कार्यबल की स्थितियों में सुधार के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “रिवाइवल पैकेज अंतिम चरण में है। रिवाइवल पैकेज के तहत हम यह भी देख रहे हैं कि एयर इंडिया के लिए वित्तीय रूप से हम क्या कर सकते हैं। इसे जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। हम बेहद जटिल और विस्तृत काम को कर रहे हैं।” यह पूछे जाने पर कि एविएशन टरबाइन ईंधन के दाम में वृद्धि के बाद हवाई यात्रा के टिकटों में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए क्या सरकार की इसकी सीमा निर्धारित करने की कोई योजन है। उन्होंने कहा, “(हवाई टिकटों की) कीमतों पर किसी प्रकार की सीमा लगाने की कोई योजना नहीं है। विनियमन के बाद, एयर लाइन अपने मनमुताबिक शुल्क वसूलने के लिए स्वतंत्र है।”

 

Tags: Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD