Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटन मंत्री ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पर्यटन स्‍थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मुहैया कराने का अनुरोध किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 May 2018

Last updated on: May 18, 2018, 00:00 IST

पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के. जे. अल्‍फोंस ने कल नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री जयंत सिन्‍हा और दोनों ही मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ पर्यटन स्‍थलों या पर्यटक गंतव्‍यों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी सुलभ कराने के बारे में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय घाटे वाले किसी भी रूट का आर्थिक उत्तरदायित्‍व (अंडरराइट) लेगा, बशर्ते कि वह उड़ान योजना के दायरे में नहीं आता हो। यह भी निर्णय लिया गया कि उड़ान योजना के दायरे में अपर्याप्‍त हवाई सेवा वाले समस्‍त गंतव्‍यों को जल्‍द ही लाया जा सकता है। बैठक के दौरान श्री के. जे. अल्‍फोंस ने खजुराहो के लिए एयर इंडिया की दैनिक उड़ानें शुरू करने, अजंता-एलोरा तक पहुंचने हेतु औरंगाबाद के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने, कोच्चि-गोवा-जयपुर मार्ग पर त्रिकोणीय उड़ान शुरू करने, कोझीकोड से और ज्‍यादा अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानें शुरू करने, गुवाहाटी हवाई अड्डे से दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानें शुरू करने, कन्‍नूर हवाई अड्डे को चालू करने, दिल्‍ली से कोझीकोड तक सीधी उड़ानें शुरू करने, कोलकाता से शिलांग तक दैनिक उड़ानें शुरू करने, वाराणसी के लिए और ज्‍यादा उड़ानें शुरू करने, अहमदाबाद एवं कोलकाता से श्रीनगर तक सीधी उड़ानें शुरू करने और सिक्किम में नया हवाई अड्डा खोलने का अनुरोध किया। इसके साथ ही यह आग्रह भी किया गया कि जिंदल विजयनगर हवाई अड्डे के लिए और अधिक उड़ानें संचालित की जाएं, ताकि हम्‍पी तक बेहतर पहुंच संभव हो सके। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ सलाह-मशविरा कर इस दिशा में त्‍वरित कदम उठाने का आश्‍वासन दिया।

 

Tags: KJ Alphons , Suresh Prabhu , Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD