Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सुरेश प्रभु ने एयरसेवा 2.0 वेब पोर्टल लांच किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Nov 2018

Last updated on: Nov 19, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय नागरिक उड्डयन एवं वाणिज्‍य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु और नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री जयंत सिन्‍हा ने आज नई दिल्‍ली में एयरसेवा 2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल एप का उन्‍नत वर्जन लांच किया। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि उपयोगकर्ताओं (यूजर) को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्‍य से एयरसेवा के एक उन्‍नत वर्जन के विकास की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसमें कई खूबियां शामिल की गई हैं। सोशल मीडिया के साथ सुरक्षित साइन-अप एवं लॉग-इन, यात्रियों की सुविधा के लिए चैटबॉट, सोशल मीडिया पर शिकायतों सहित बेहतर शिकायत प्रबंधन, वास्‍तविक समय पर उड़ानों की ताजा स्‍थिति से अवगत कराना और उड़ान कार्यक्रम से जुड़ा विस्‍तृत विवरण उपलब्‍ध कराना इन खूबियों में शामिल हैं। एयरसेवा के उन्‍नत एवं बेहतरीन वर्जन का संचालन संवादात्‍मक वेब पोर्टल के साथ-साथ एंड्रायड एवं आईओएस दोनों ही तरह के प्‍लेटफॉर्मों पर प्रभावकारी मोबाइल एप के जरिए किया जाता है। इससे यात्रियों को बाधामुक्‍त एवं सुविधाजनक हवाई यात्रा करने का आनंद मिलेगा। वेब पोर्टल और एप्‍लीकेशन से हवाई यात्रियों की प्रतिक्रियाओं एवं सुझावों से अवगत होने में मदद मिलेगी जिससे ठोस नीतिगत कदम उठाना आसान हो जाएगा।श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि अब सेवाओं की गुणवत्‍ता बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद अनुभव हो सके।नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री श्री जयंत सिन्‍हा ने कहा कि प्रत्‍येक वर्ष 5 करोड़ लोग हवाई सफर करते हैं और यह संख्‍या निकट भविष्‍य में कई गुना बढ़ जाएगी। उन्‍होंने कहा कि उपभोक्‍ताओं को बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराने के लिए एयरसेवा को उन्‍नत करने के साथ-साथ प्रणालीगत उपाय करने की भी जरूरत महसूस की जा रही थी।इस अवसर पर श्री सुरेश प्रभु एवं श्री जयंत सिन्‍हा ने चेन्‍नई एयरपोर्ट को चैंपियन पुरस्‍कार प्रदान किया। चेन्‍नई एयरपोर्ट पर शत-प्रतिशत शिकायतों का निवारण एक साल के अंदर कर दिया गया है। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन सचिव डॉ. गुरु प्रसाद मोहापात्रा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अन्‍य अधिकारीगण भी उपस्‍थित थे।

 

Tags: Suresh Prabhu , Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD