मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रहमण्यम ने आज जम्मू तथा श्रीनगर शहरों में पार्कों तथा बगीचों के सुधार हेतु राज्य स्तरीय संचालित समिति की बैठक की अध्यक्षता की।समिति ने बागवानी विभाग तथा एसएमसी, जेएमसी, जेडीए, एसडीए, पीडब्ल्यूडी जैसे अन्यों तथा सिंचाई तथा बाढ नियंत्रण विभाग द्वारा शहरों में रखरखाव किये जा रहे पार्कों तथा बगीचों के विकास की प्रगति की समीक्षा की।श्रीनगर शहर में लगभग 367 तथा जम्मू में 282 पार्क है। श्रीनगर में 367 पार्कों में से 117 का रखरखाव बागवानी विभाग द्वारा जबकि जम्मू शहर में 153 पार्को का रखरखाव विभाग द्वारा किया जा रहा है।समिति ने राज्य में सार्वजानिक पार्काे तथा बगीचों के रखरखाव और सुधार के लिए बागवानी, उद्यान एवं पार्क विभाग द्वारा तैयार किये गये स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर मसौदे पर भी चर्चा की। विभाग को सभी सम्बंधित विभागों के बीच एसओपी मसौदा जारी करने के लिए कहा गया, जो इसे शीघ्र अंतिम रूप देने के लिए 8 अक्तूबर 2018 तक एसओपी पर अपनी टिप्पणियां साझा करेंगे।मुख्य सचिव ने बागवानी, उद्यान एव पार्क विभाग से बैठक के दौरान चर्चा में लायेगे प्रस्तावों पर आगे बढने के लिए कहा ताकि पूरे राज्य के नागरिकों के लिए सार्वजानिक पार्को, बगीचों तथा मनोरंजन पार्को के आकार में खुले स्थलों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध रखी जा सके।