Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बंजार में बुजुर्गों का सम्मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 01 Oct 2018

Last updated on: Oct 01, 2018, 00:00 IST

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बंजार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। बंजार के अंबेदकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र शौरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए शौरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कमान संभालते ही आय की शर्त के बगैर वृद्धावस्था पैंशन की आयु 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दी है। इससे प्रदेश के लाखों वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित होंगे और उन्हें प्रतिमाह 1300 रुपये पेंशन मिलेगी। विधायक ने बताया कि कुल्लू जिला में वृद्धावस्था पेंशन के 2234 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों का सम्मान करने तथा जीवन में उनके अनुभवों से सीख लेने की अपील की। सुरेंद्र शौरी ने विभाग के अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर 90 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें डूर सिंह व मेहर सिंह को प्रथम, दलीप सिंह व चेतराम को द्वितीय और प्रेमलता व शांता शर्मा की टीम को तृतीय पुरस्कार मिला।इससे पहले जिला कल्याण अधिकारी समीर ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में तहसीलदार विपिन शर्मा, बीएमओ कृष्ण लाल, बीडीओ एलआर ठाकुर, अन्य अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे। 

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD