Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री ने आणंद में आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण सुविधा केंद्रों का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

आणंद (गुजरात) , 30 Sep 2018

Last updated on: Sep 30, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आणंद में अमूल के अत्याधुनिक चॉकलेट संयंत्र सहित आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण सुविधा केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने चॉकलेट संयंत्र का अवलोकन किया एवं वहां उन्हें उपयोग में लाई जा रही विभिन्न प्रौद्योगिकियों एवं वहां बनाये जा रहे विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकरी दी गई।इस अवसर पर उन्होंने आणंद के लोगों को इतनी बढ़ी संख्या में वहां उपस्थित होने पर धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है, वे सहकारी संघ के लिए बहुत शुभ हैं। उन्होंने कहा कि अमूल के ब्रांड को दुनिया भर में जाना जाता है और यह दुनिया भर में प्रेरणा का एक स्रोत बन गया है। उन्होंने कहा कि अमूल का संबंध न केवल दुग्ध प्रसंस्करण से है बल्कि यह अधिकारिता का भी एक शानदार मॉडल है।उन्होंने कहा कि सहकारी संघों के जरिये सरदार पटेल ने एक ऐसा रास्ता दिखाया जिसमें न तो किसी सरकार और न ही किसी उद्योगपति का ही कोई अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा मॉडल है जहां लोग ही मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में सहकारी क्षेत्र में किए गए प्रयासों ने लोगों की, खासकर, किसानों की सहायता की है। उन्होंने शहरी विकास पर सरदार पटेल द्वारा बल दिए जाने का भी स्मरण किया।प्रधानमंत्री ने 2022 में भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत दुग्ध क्षेत्र में बढि़या प्रदर्शन कर रहा है लेकिन वह और भी अच्छा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नवोन्मेषण एवं मूल्य संवर्द्धन को महत्व दिया जाए। इस संदर्भ में उन्होंने शहद के उत्पादन की भी चर्चा की।

 

Tags: Narendra Modi , Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD