Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रधानमंत्री ने अंजार में एलएनजी टर्मिनल एवं पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

अंजार (गुजरात) , 30 Sep 2018

Last updated on: Sep 30, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंजार-मुंद्रा परियोजना, मुंद्रा एलएनजी टर्मिनल और अंजार में पालनपुर -पाली-बाड़मेर पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कच्छ में उन्हें जो प्रेम मिला, वह अद्वितीय है। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में कच्छ में किए गए विकास कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि एलएनजी टर्मिनल का उद्घाटन आज के कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता है। उन्होंने कहा कि तीन एलएनजी टर्मिनलों का उद्घाटन करके मैं अपने को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब गुजरात ने अपना पहला एलएनजी टर्मिनल प्राप्त किया था तो लोगों को आश्चर्य हुआ था। उन्होंने कहा कि अब राज्य को निश्चित रूप से चौथा एलएनजी टर्मिनल भी प्राप्त होने वाला है।प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात अब भारत के एलएनजी हब के रूप में उभर रहा है और इससे प्रत्येक गुजरातवासियों को गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक मजबूत ऊर्जा क्षेत्र किसी भी देश के विकास के लिए आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि अगर हम ऊर्जा के लिहाज से निर्धन रहेंगे तो हम गरीबी का उन्मूलन नहीं कर सकते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं और वे पारंपरिक बुनियादी ढांचे के अतिरिक्त आई-वेज, गैस ग्रिड, वॉटर ग्रिड एवं ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क चाहते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में प्रचुर संभावनाएं हैं और दुनिया भारत आने के लिए इच्छुक है। उन्होंने कहा कि हमने कच्छ में भी देखा है कि किस प्रकार व्हाइट रण दुनिया भर के लोगों की आंखों का केंद्र बन गया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा उड्डयन क्षेत्र को अधिक किफायती बनाने एवं कनेक्टिविटी में सुधार लाने के लिए उठाए गए कदमों की भी चर्चा की।प्रधानमंत्री ने उन प्रयासों की भी चर्चा की जो यह सुनिश्चित करने के लिए किए गए थे कि सभी गांवों में बिजली आ जाए और उन कदमों का भी उल्लेख किया जो भारत के प्रत्येक परिवार को विद्युतीकृत करने के लिए उठाए जा रहे हैं। उ कहा कि हम भारत के आम लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।  

 

Tags: Narendra Modi , Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD