Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

राहुल गांधी ८४ के सिक्ख कत्लेआम के लिए जिम्मेवार कांग्रेसी नेताओं के विरूद्ध निर्णायक कार्यवाही करें-शिअद

यदि राहुल ने ऐसा ना किया तो पार्टी उसका सम्पूर्ण बाईकाट का आहवान करेगी - ढींडसा ,भूंदड़

सुखदेव सिंह ढींडसा
सुखदेव सिंह ढींडसा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)

चंडीगढ़ , 04 Feb 2014

Last updated on: Feb 04, 2014, 00:00 IST

शिअद ने आज यहां कहा कि कांग्रेस के उप प्रधान राहुल गांधी फौरी तौर पर यूपीए सरकार पर दबाव बनाए कि वह ८४ के सिक्ख कत्लेआम के लिए जिम्मेवार कांग्रेसी नेताओं विरूद्ध निर्णायक कार्यवाही को अमल में लाए और यदि राहुल इसमें असफल रहते है तो विश्व भर में सिक्ख यह समझेगें कि वह अपनी पार्टी के कार्यो की जिम्मेवारी नही लेतें। इससे यह भी साबित हो जाएगा कि वह देश में भविष्य में किसी भी बडी राजनीतिक जिम्मेवारी संभालने के असमर्थ हैं। सीनियर अकाली नेता स. सुखदेव सिंह ढींडसा और स. बलविन्द्र सिंह भूंदड़ ने कहा कि विश्व भर में सिक्ख राहुल गांधी के कार्यो को बहुत ध्यान से देख रहे हैं। राहुल गांधी ने माना कि ८४ में सिक्ख कत्लेआम के लिए कांग्रेसी नेता जिम्मेवार थे,पंरतु उस द्वारा इन नेताओं विरूद्ध कोई ठोस कदम उठाए जाने की बात ना करना बहुत ही दुर्भागयपूर्ण है। राहुल द्वारा यह कहना कि वह उस समय बच्चा था केवल एवं केवल दंगों के लिए जिम्मेवार कांग्रेसियों पक्षीय दलील हैं। उन्होने कहा कि पंजाबी कांग्रेस द्वारा गत तीस वर्षो से लगातार की जा रही जलालत कभी बर्दाश्त नही करेगें और अब इस घिन्नौने जुर्म के लिए जिम्मेवारी कांग्रेसी विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए। इस संबधी राहुल गांधी के अंहकारी व्यवहार से यह भी स्पष्ट हो गया है कि उसकी सोच भी उसके पिता राजीव गांधी की तरह दंगों के लिए जिम्मेवार कांग्रेसीयों को बचाने वाली हैं। 

उन्होने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी द्वारा दी दलील कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है,बहुत ही दुर्भागयपुर्ण और असह था। शिअद के सैक्टरी जनरल स. ढींडसा ने कहा कि एक तरफ आरोपियों को बनती सजाएं ना दिलाना और दूसरी तरफ ८४ के सिक्ख कत्लेआम के पीडि़तों के प्रति तथाकथित हमदर्दी कांग्रेस पार्टी का दोगलापन साबित करती है। उन्होने कहा कि इन स्थितियों में शिअद यह मुददा आम लोगों में लेजाकर केन्द्र में कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को सज्जन कुमार और जगदीश टाईटलर सहित सिक्ख कत्लेआम के लिए जिम्मेवार कांग्रेसियों विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए मजबूर करेगा। उन्होने कहा कि वह आम लोगों को कांग्रेस के दोगले पन से अवगत करवाते हुये यह भी बताएगें कि सिक्ख प्रधानमंत्री बनाना महज एक दिखावा है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस का पूरा जोर सिक्ख कत्लेआम के लिए जिम्मेवार लोगों को बचाना और उनको उच्च पदों से निवाजने पर लगा हुआ है।

 

Tags: sukhdev singh dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD