Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

माहौल खराब कर रही हैं आप और कांग्रेस- सुखदेव सिंह ढींढसा

सुखदेव सिंह ढींढसा
सुखदेव सिंह ढींढसा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Dec 2016

Last updated on: Dec 13, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों का मुकाबला  लोकतांत्रिक तरीके से करने की बजाए पंजाब में शांतिपूर्ण चुनावी माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।यह मानना शिरोमणि अकाली दल के महासचिव और राज्य सभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा का है। उन्होंने कहा कि सोमवार को गिद्ड़बाहा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक दूसरे के पोस्टर फाडऩे को लेकर हुई झड़प ने इसकी शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां गंभीर मुद्दों पर रचनात्मक बहस करने की बजाए पंजाब की राजनीति में पोस्टर फाडऩे के बदले में सिर फाडऩे जैसी हिंसक कार्रवार्ईयों को हवा दे रही हैं। 

ढींढसा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राजनीति दिल्ली के लिए तो फायदेमंद हो सकती है मगर पंजाब को इसका कोई लाभ नहीं है। कांग्रेस अपनी घटिया राजनीति से पंजाब को पहले ही बहुत लहुलुहान कर चुकी है। चुनावों के चलते हिंसा की राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी फितरत है। उधर दिल्ली से यहां टपके आप नेता भी यह महसूस कर चुके हैं कि पंजाब के लोग उनकी जुम्लेबाजियों के झांसे में आने वाले नहीं हैं। आने वाले समय में आप की रैलियों में कौवे ही नजर आ सकते हैं। ढींढसा ने कहा कि दोनों दल अपनी पतली हालत को देख कर हिंसा फैला कर चुनावी माहौल खराब करना चाहते हैं। 

जबकि शिरोमणि अकाली दल राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए वचनबद्ध है। ढींढसा ने इसके लिए चुनाव आयोग को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों दलों को चेतावनी देने का आग्रह किया है। ढींढसा ने कहा कि दोनों ही दलों के सस्ते राजनीतिक हथकंडों को देखते हुए ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमरेंदर सिंह चुनावों के दौरान पहले ही गड़बड़ी की आशंका जता चुके हैं। जबकि पिछले 27 बरसों में एक भी चुनावी हिंसा की घटना नहीं घटी। अलबत्ता 1991 में आतंकवादी हमले में हुई उम्मीदवारों की हत्या के चलते चुनावों को स्थगित कर दिया गया था। 

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD