Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस के जोर जुल्म के दस्तावेज भी तैयार करें मनप्रीत - सुखदेव सिंह ढींढसा

सुखदेव सिंह ढींढसा
सुखदेव सिंह ढींढसा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Dec 2016

Last updated on: Dec 12, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में अंग्रेजों के जोर जुल्म की यादों को मिटाने के वादे को शिगूफा करार दिया है। दल ने कांग्रेस को सबसे पहले कांग्रेस के पंजाब और पंजाबियों पर ढाए जुल्मों के दस्तावेज तैयार करने की सलाह दी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करने वाले मनप्रीत बादल के बयान पर टिप्पणी करते हुए राज्य सभा सांसद और दल के महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि मनप्रीत बादल को आजादी से पहले के मुर्दे उखाडऩे से पहले कांग्रेस के 70 वर्षों में पंजाब और पंजाबियों पर तोड़े जुल्मों को याद करना चाहिए। कांग्रेस ने इसकी शुरूआत सिक्खों को आपराधिक कबीले की संज्ञा देने के साथ की थी। इससे बाद पंजाबियों को 1966 तक पंजाबी भाषी इलाकों की बदौलत अलग पंजाब राज्य का दर्जा नहीं दे कर इस परंपरा को आगे बढ़ाया गया। 

जबकि 1956 तक स्थानीय भाषा के आधार पर कई इलाकों को अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया था। पंजाब को पंजाब की अपनी राजधानी से महरूम रखा गया। पंजाब का पानी छीनने की कोशिश की गई। यहां तक कि पंजाबी भाषी इलाके राज्य का हिस्सा नहीं हैं। ढींढसा ने कहा कि कांग्रेस की पंजाब के साथ की गई ज्यादतियों का खुलासा नहीं होने तक मनप्रीत का घोषणा पत्र अधूरा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि खबरें तो यह भी हैं कि मनप्रीत बादल ने घोषणा पत्र में पंजाब लॉ ऑफ हिस्टोरिकल मेमोरी बिल को भी पारित करने का वादा किया है। जिसके तहत भारत की परिस्थितियों, उत्थान और पतन के अलावा स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख किया जाएगा। 

प्रस्तावित बिल का मकसद पंजाब में ब्रिटिश राज को दुर्भागयपूर्ण और अपमानजनक काल के रूप में प्रतिस्थापित करना है।  उन्होंने कहा कि ब्रिटिश राज के इतिहास पर ही प्रतिबंध लगाना ही काफी नहीं है। जलियांवाला बाग की तुलना 1984 के सिक्खों के कत्लेआम से की जानी चाहिए। मनप्रीत चाहते हैं कि सिक्ख अहमद शाह अब्दाली के स्वर्ण मंदिर पर किए हमले को याद रखें। लेकिन इंदिरा गांधी के कार्यकाल में अकाल तख्त को दिए जख्मों को कैसे भुलाया जा सकता है। ढींढसा ने कहा कि दुर्भागयपूर्ण केवल ब्रिटिश राज ही नहीं था। सिक्खों पर हुए जुल्मो सितम के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेवार है।  

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD