Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं से ओर मजबूत हुई पार्टी मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह संगरूर में मीत हेयर के कार्यालय का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए केवल अकाली दल है हिंदू-सिख एकता का प्रतीक: एन.के.शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति PEC ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आईआईटी जम्मू के साथ MoU किया साइन जैसे चरणजीत चन्नी भदौड़ वापस नहीं आए, वैसे सुखपाल खैरा दोबारा संगरूर नहीं आएंगे: मीत हेयर एलपीयू द्वारा नेटवर्क, इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित "द इंडियन ब्राइड" एक प्रसिद्ध कंपनी ने चंडीगढ़ में लक्जरी लाइफस्टाइल की मेजबानी की !! केरल और कोडईकनाल के जंगलों में हुई "कांगुवा" की शूटिंग पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन

 

वेद के विधान से चलती है सृष्टि : बाबा रामदेव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Sep 2018

योग गुरु बाबा रामदेव ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की याद में सिंघल संस्थान की ओर से आयोजित भारतात्मा अशोक सिंघल वैदिक पुरस्कार समारोह में कहा कि सृष्टि का शासन वेद के विधान से ही चलता है। उन्होंने कहा कि वेद किसी धर्म या मजहब की पुस्तक, शादी-ब्याह, पूजा पाठ या गृहप्रवेश कराने का मंत्र भर नहीं है बल्कि इससे सृष्टि का शासन चलता है। वेद को किसी धर्म की नजर से नहीं देखना चाहिए। ये धर्म से बहुत ऊपर है। मजहब तो हमारे देश में तीन हजार साल पहले आया उससे पहले वेद के आधार पर ही सृष्टि का संचालन होता था। भारतात्मा अशोक सिंघल वैदिक पुरस्कार समारोह में मंगलवार शाम बाबा रामदेव ने कहा कि वेद के प्रसार से पतंजलि योगपीठ जुड़ी है और करीब 500 छात्रों को शिक्षा दी जा रही है। बाबा रामदेव से जब काला धन लाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धन कभी असुरों या गलत काम करने वालों के पास नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेद हमारे पुरातन धर्म का आधार हैं। उन्होंने कहा कि यजुर्वेद की पहली पंक्ति में ही लिखा है कि चाहे कुछ भी हो देश में चोरों का शासन नहीं होना चाहिए।

भारतात्मा अशोक सिंघल वैदिक पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ वैदिक स्कूल के रूप में महाराष्ट्र के आलंदि स्थित सदगुरु निजानंद महाराजवेद विद्यालय का चयन किया गया। संस्थान को सर्वश्रेष्ठ वैदिक स्कूल के पुरस्कार स्वरूप सात लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में मध्य प्रदेश के नीमच के पंकज कुमार शर्मा का चयन किया गया जिन्हें 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार वाराणसी के श्रीधर को दिया गया जिन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 5 लाख रुपये प्रदान किए गए। सिंघल फाउंडेशन के ट्रस्टी सलिल सिंघल ने कहा कि पुरस्कार समारोह के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए विशेष समिति का गठन किया गया। सिंघल फाउंडेशन से जुड़े संजय सिंघल ने पुरस्कार समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुरस्कार समारोह के आयोजन का मूल उद्देश्य भारत में वैदिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना है और इस कार्य में जुटे लोगों की सराहना करना है।

 

Tags: Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD